फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   a person troubled by Dabangs in Aligarh s Gandhi Park area and complained to ssp

ये कैसी मनमानी: दबंगों ने प्लॉट में 15 फीट गहरा गड्ढा खोद निकाली मिट्टी, भू-स्वामी की नहीं हो रही सुनवाई

Sat, 02 Jul 2022 08:13 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 02 Jul 2022 08:13 PM IST
सार

थाना गांधी पार्क के डोरी नगर क्षेत्र में पीड़िता का प्लॉट है। जिससे कुछ दबंगों ने अवैध खनन कर लिया। पीड़ित के अनुसार उसके प्लॉट में करीब 15 फीट गहरा गड्ढा खोद दिया गया है और दबंग उसकी मिट्टी वहां से ले गए हैं।

विज्ञापन
a person troubled by Dabangs in Aligarh s Gandhi Park area and complained to ssp
पीड़ित मुन्ना लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में थाना गांधी पार्क के डोरी नगर इलाके में कुछ दबंगों ने एक प्लॉट को खोद डाला। हालात ये हैं कि प्लॉट में करीब 15 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। इससे परेशान होकर भू स्वामी ने मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय में की है। 

विज्ञापन


थाना गांधी पार्क के डोरी नगर क्षेत्र में मुन्ना लाल का प्लॉट है। जिससे कुछ दबंगों ने अवैध खनन कर लिया। इसकी शिकायत को लेकर शनिवार को पीड़ित मुन्ना लाल एसएसपी ऑफिस पहुंचा। वहां उसने बताया कि उसके 100 गज के प्लॉट में कुछ दबंगों द्वारा करीब 15 फीट गहरा गड्ढा खोद दिया गया है और उसकी मिट्टी वहां से ले गए हैं। जब इसकी शिकायत मुन्ना लाल ने थाने में की तो वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित परेशान होकर एसएसपी दफ्तर पहुंचा।

विज्ञापन

पीड़ित ने बताया है कि उसके प्लॉट पर जेसीबी व ट्रैक्टर द्वारा अवैध खनन किया गया है और कार्रवाई के नाम पर वह दर-दर की ठोकर खा रहा है। साथ ही पीड़ित का कहना है कि गड्ढा इतना बड़ा और गहरा है कि किसी की भी वहां डूब कर मौत हो सकती है, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed