{"_id":"5e62ab278ebc3ebf48011d12","slug":"a-man-dead-by-electric-shock-aligarh-news-ali228553927","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से संविदा कर्मी की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से संविदा कर्मी की मौत, हंगामा
विज्ञापन
विद्युत संविदाकर्मी की मौत के बाद जिला अस्पताल में हंगामा करते लोग।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनवरीगंज में पोल पर काम करने के दौरान करंट लगने से संविदा कर्मी लोकेश कुमार शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। आक्रोशित साथी कर्मियों ने जिला मलखान सिंह अस्पताल में दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई एवं मुआवजा की मांग को लेकर हंगामा किया। विभाग द्वारा मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये का चेक दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच कराई जाएगी।
30 वर्षीय लोकेश कुमार शर्मा निवासी गांव लहटाई, जवां पेट्रोल मेन के पद पर गूलर रोड बिजली घर पर तैनात थे। शुक्रवार की दोपहर वे तीन कर्मियों के साथ मनवरीगंज हाथीवाले पुल के पास काम करने गए थे। बारिश के बाद बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायत आई थी। पोल पर काम के दौरान करंट लगने से लोकेश बुरी तरह घायल हो गया। सूचना के बाद बिजली विभाग के कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे और लोकेश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचेे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिले भर से पहुंचे कर्मचारी लाइन चालू करने वाले कर्मी के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे थे। कुछ एसएसओ (सब स्टेशन ऑपरेटर) पर आरोप लगा रहे थे।
हंगामा की सूचना के बाद बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता रतन पाल एवं अन्य अधिकारी पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत कर समझाने का प्रयास किया। जिला अस्पताल में लोकेश के परिजन एवं रिश्तेदार भी पहुंच गए थे। रो-रो कर उनका बुरा हाल था। लोकेश की दो बेटी व एक बेटा है। विद्युत संविदा मजदूर संघ के अध्यक्ष सतीश शर्मा एवं संरक्षण ब्रजेश सारस्वत ने बताया कि विभाग द्वारा परिजनों को पांच लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया।