फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A man climb water tank for suicied

शराब के सुरूर में शोले का वीरू बना युनिस

Sat, 14 Dec 2019 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
A man climb water tank for suicied
अलीगढ़ के खैर में तहसील परिसर में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ा राजुद्दीन। - फोटो : KHAR
शराब के नशे में एक युवक पत्नी की याद में शोले का वीरू बन गया। शुक्रवार की दोपहर युवक तहसील में फायर बिग्रेड के ऑफिस के समीप स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। शरीर के आधे कपड़े उतार कर वह अपनी पत्नी को बुुलाने की मांग करते हुए हंगामा करते लगा। न बुलाने पर टंकी से कूदने की धमकी देने लगा। मौके परपहुंची पुलिस ने समझाकर उसे नीचे उतारा।
विज्ञापन

गांव मिलिक निवासी मोहम्मद यूनिस उर्फ मच्छर पुत्र मोहम्मद राजुद्दीन शुक्रवार दोपहर शराब के नशे में तहसील स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। दृश्य देख रहे लोगों से पत्नी को बुलाने की मांग करने लगा। उसने अपनी कमीज और स्वेटर भी उतार दिए। मौके पर उसके गांव के भी कुछ लोग पहुंच गये। उन्होंने बताया कि पारिवारिक कलह में यूनिस की पत्नी कुछ माह पहले तीन बच्चों को छोड़कर चली गई थी। युनिस ने कुछ दिन पहले पत्नी के साथ मारपीट भी कर दी थी। जिस पर पुलिस उसे पकड़ शांति भंग में जेल भेज दिया था। पत्नी का कहना है कि युनिस उसके साथ शराब के नशे में रोजाना मारपीट करता है। जिसकी वजह से वह उसके साथ नहीं रहती है ।
विज्ञापन

कौतूहलवश तहसील परिसर में सैकड़ों लोग एकत्रित हो गये। मौके पर पहुंचे एसएसआई मनीष चिकारा ने किसी तरह समझाबुझाकर युवक को नीचे उतारा और थाने ले गये। एसएसआई ने बताया कि युवक नशे का आदी है। पत्नी से मारपीट करता था। इसलिए वह चली गई है। युवक पूर्व में कई बार जेल भेजा जा चुका है। इस बार इसे नशा मुक्ति केन्द्र भेजे जाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed