फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A girl is raped by his lover in goodfaith.

अलीगढ़: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Fri, 20 Mar 2020 03:48 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 20 Mar 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
A girl is raped by his lover in goodfaith.
रेप - फोटो : self

अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना क्षेत्र की एक युवती ने इलाके के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। बुधवार को इस मामले में एसएसपी से शिकायत की गई। युवती के अनुासर वह गर्भवती है। जब उसने शादी की दबाव डाला तो प्रेमी छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


शादी का झांसा देकर वह शारीरिक संबंध बनाने लगा
पीड़िता ने एसएसपी मुनिराजजी को सौंपे शिकायती पत्र में कहा कि दो साल पहले उसके प्रेम संबंध इलाके के युवक से हो गए थे। शादी का झांसा देकर वह शारीरिक संबंध बनाने लगा। मसूदाबाद स्थित एक कालोनी में किराए के मकान में साथ लेकर भी रहा। कुछ दिन पहले वह गर्भवती हो गई। यह बात प्रेमी को बताते हुए शादी करने की बात कही तो वह घूमने के बहाने अचलताल पर लेकर आ गया।
विज्ञापन


यहां चकमा देकर फरार हो गया। फ ोन पर संपर्क किया तो आरोपी युवक ने फोन बंद कर लिया। काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं लग रहा है। युवती का आरोप है कि थाना पुलिस मामले में मदद नहीं कर रही है। एसएसपी ने मामले की गांधी पार्क पुलिस को जांच करने तथा जल्द से जल्द युवक को तलाशने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला से दुष्कर्म का प्रयास
थाना क्वार्सी क्षेत्र की कॉलोनी निवासी महिला ने अपने पड़ोस के दो युवकों पर छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी को दी शिकायत में कहा है कि दोनों युवक बहाने से उसके घर में घुस आए और अकेली पाकर छेड़खानी करने लगे। विरोध पर कमरे में लेकर जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। हालांकि शोरशराबा सुन पड़ोसियों के आने पर वह भाग गए। मामले में थाना पुलिस ने टरका दिया। शिकायत पर एसएसपी ने थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के आदेश किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed