फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A gang is suspected of making fake birth certificates

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र: किसी गिरोह पर बनाने का अंदेशा, हैकर गिरोह के सुराग तलाश रही पुलिस, मुकदमा दर्ज

Fri, 22 Aug 2025 05:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 22 Aug 2025 05:11 PM IST
सार

हैकरों ने आईडी हैक कर उत्तर प्रदेश सहित दस राज्यों के लोगों के 597 जन्म प्रमाण पत्र बना लिए। इसके अलावा 150 जन्म प्रमाण पत्र अप्रूव नहीं हो सके हैं। इनमें सर्वाधिक बिहार के 213 लोगों के जन्म प्रमाण पत्र बने, जबकि यूपी के बस्ती जिले के 66 लोगों के जन्म प्रमाण पत्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
A gang is suspected of making fake birth certificates
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के विकास खंड बिजौली की ग्राम पंचायत दत्ताचोली बुजुर्ग के ग्राम पंचायत सचिव की आईडी हैक कर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का काम किस गिरोह ने किया है। इस सवाल का जवाब तलाशने को अभी जांच जारी है। साइबर टीम साक्ष्य जुटा रही है। वहीं सीओ क्राइम की अब तक की जांच रिपोर्ट के आधार पर पाली मुकीमपुर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


ये घटनाक्रम 15 से 18 अगस्त तक का है। जब हैकरों ने आईडी हैक कर उत्तर प्रदेश सहित दस राज्यों के लोगों के 597 जन्म प्रमाण पत्र बना लिए। इसके अलावा 150 जन्म प्रमाण पत्र अप्रूव नहीं हो सके हैं। इनमें सर्वाधिक बिहार के 213 लोगों के जन्म प्रमाण पत्र बने, जबकि यूपी के बस्ती जिले के 66 लोगों के जन्म प्रमाण पत्र बनाए गए हैं। दत्ताचोली बुजुर्ग के ग्राम पंचायत अधिकारी नागेंद्र सिंह के अनुसार 14 अगस्त 2025 को ग्राम पंचायत की जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अपनी आईडी खोली तो मेसेज ‘डियर यूजर द लिंक ऑफ फॉरगेट पासवर्ड हैज बीन सेंड ऑन योर रजिस्टर्ड ईमेल आईडी’ दिख रहा था। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... बड़ा कारनामा: पंचायत सचिव की आईडी की हैक, हैकरों ने अलीगढ़ से बनाए 10 राज्यों के 597 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर शातिरों ने बार- बार मोबाइल नंबर बदले हैं। हैकरों ने बिहार, असम, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, झारखंड, उत्तर प्रदेश के लोगों के जन्म प्रमाण पत्र बना दिए। यूपी में अलीगढ़ के जो जन्म प्रमाण पत्र बने हैं, वे गंगीरी के गांव तक के हैं। ऐसे में पुलिस पहले मोबाइल व कंप्यूटर की लोकेशन के साथ-साथ अलीगढ़ व हाथरस के जिन लोगों के प्रमाण पत्र बने हैं, उन तक संपर्क कर अपनी जांच शुरू कर रही है। सीओ छर्रा धनंजय ने इस मामले में पंचायत सचिव की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज करने की पुष्टि की है। वहीं जांच जारी है।

पंचायत सेक्रेटरी की आईडी हैक करने व 597 जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने के मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। साथ में विभागीय जांच भी की जा रही है। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं इसमें कोई मिलीभगत तो नहीं। जांच के बाद ही तस्वीर साफ होगी।-यतेंद्र सिंह, डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed