फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A four-lane flyover at Sasni Gate intersection Aligarh

Good News: 70 करोड़ से सासनी गेट चौराहे पर बनेगा चार लेन का फ्लाईओवर, सेतु निगम ने भेजा प्रस्ताव

Fri, 09 May 2025 11:25 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 09 May 2025 11:25 AM IST
सार

सासनी गेट चौराहे से हाथरस, आगरा, यमुना-एक्सप्रेस-वे, धार्मिक नगरी मथुरा एवं राजस्थान-भरतपुर के यात्री गुजरते हैं। इसके साथ ही बुलंदशहर गंगा जी की ओर जाने वाले अधिकतर श्रद्धालु भी इसी चौराहे से होकर गुजरते हैं। 

विज्ञापन
A four-lane flyover at Sasni Gate intersection Aligarh
फ्लाईओवर(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के सासनी गेट चौराहे पर करीब 70 करोड़ रुपये से चार लेन फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। 735 मीटर के इस फ्लाईओवर का निर्माण सासनी गेट से अलीगढ़ रोड तक होगा। सेतु निगम ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।

विज्ञापन


सासनी गेट चौराहा तीन जनपदों के आगमन का प्रमुख मार्ग। अलीगढ़-हाथरस-आगरा एवं मथुरा मार्ग पर सासनी गेट चौराहा स्थित है। यह शहर का व्यस्ततम चौराहा है। इस चौराहे से हाथरस, आगरा, यमुना-एक्सप्रेस-वे, धार्मिक नगरी मथुरा एवं राजस्थान-भरतपुर के यात्री गुजरते हैं। इसके साथ ही बुलंदशहर गंगा जी की ओर जाने वाले अधिकतर श्रद्धालु भी इसी चौराहे से होकर गुजरते हैं। 
विज्ञापन


इसके कारण इस चौराहे पर आए दिन कई घंटों तक जाम लग जाता है। जाम के कारण यातायात में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर का प्रस्ताव भेजा गया है। इससे मथुरा व राजस्थान जाने वाले यात्री व राहगीर पुल के नीचे से और हाथरस व आगरा जाने वाले पुल से होकर गुजर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के विकास और जाम की समस्या के स्थायी निदान के लिए सासनी गेट चौराहे पर फ्लाईओवर आवश्यक है। इसके लिए प्रस्ताव दिया गया था। सेतु निगम ने कार्य योजना तैयार कर शासन को भेज दिया है। इसको स्वीकृति दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। - मुक्ता राजा, विधायक, शहर


सासनी गेट पर 735 मीटर का फ्लाईओवर निर्माण किया जाएगा। विधायक कोल के प्रस्ताव पर कार्ययोजना में शामिल कर शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - मोहित कुमार, डीपीएम, सेतु निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed