फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A fierce fire in two shops in the aligarh at midnight

अलीगढ़ः शहर में आधी रात को दो दुकानों में भीषण आग

Tue, 29 Oct 2019 01:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 29 Oct 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
A fierce fire in two shops in the aligarh at midnight
fire... - फोटो : अमर उजाला

महानगर में सोमवार को गोवर्धन पूजा की रात आतिशबाजी से  भारी नुकसान हुआ है। यहां रामघाट रोड और अब्दुल करीम चौराहे पर दो दुकानों में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। दोनों जगह अग्निकांडों की खबर पर पहुंची दमकलों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इनमें से एक जगह शार्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पहली घटना रामघाट रोड पर निरंजनपुरी में हुई। यहां  विद्यानगर निवासी नरेंद्र राघव की कास्मेटिक व गिफ्ट सेंटर की दुकान है। सोमवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। इसके बाद रात करीब 11:15 बजे लोगों ने उनकी दुकान से धुआं निकलता दिखा तो पड़ोसियों ने उन्हें और कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। 
विज्ञापन


इस सूचना पर एक दमकल व क्वार्सी पुलिस मौके पर आ गई और दुकान के ताले तोड़ आग बुझाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में दूसरी दमकल भी आ गई। देर रात आग पर काबू पा लिया। दुकान मालिक नरेंद्र राघव के अनुसार हादसा शॉर्ट सर्किट से हुआ था। बता दें कि गिफ्ट सेंटर के ऊपर संजय ज्वैलर्स की दुकान थी। शुक्र रहा कि वहां तक आग नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर सुदामापुरी निवासी रवि शर्मा की अब्दुल करीम चैराहे पर टीवी रिपेयरिंग की दुकान है। वह भी रात 9 बजे दुकान बंद करके घर गए। इसके बाद रात करीब 11 बजे उनकी दुकान में आग लगने की खबर आ गई। यहां भी बाजार में आग की खबर पर तीन दमकल आ गईं। 


एक घण्टे के प्रयास में आग पर काबू पा लिया गया। रवि के अनुसार उनकी दुकान की खिड़की खुली रह गई थी। अनुमान है कि खिड़की में से कोई पटाखा अंदर घुस गया हो। आग में कई लाख के टीवी, एलईडी आदि जल गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed