{"_id":"5dded46b8ebc3e54b36af6be","slug":"a-criminal-injured-in-police-encounters-khar-news-ali2199379183","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली
विज्ञापन
अलीगढ़ की खैर पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश सुखवीर।
- फोटो : KHAR
खैर से तगादा कर लौट रहे सीमेंट एजेंसी के रिकवरी एजेंट से अंडला के समीप 25 हजार रुपये और बाइक लूटकर भागे बदमाशों की देर रात करीब डेढ़ बजे जरारा नहर की पटरी पर पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है जबकि एक लूट के रुपये लेकर भाग निकला।
अलीगढ़ शहर के केशव सदानी सीमेंट एजेंसी में अजय कुमार पुत्र जुगेंद्र पाल सिंह निवासी भरतपुर थाना लोधा व देवेंद्र पाल सिंह पुत्र ध्यानपाल सिंह निवासी विकास नगर एटा चुंगी रिकवरी एजेंट हैं। मंगलवार की शाम वह खैर से तगादा कर बाइक से अलीगढ़ लौट रहे थे। अंडला में लवकुश इंटर कॉलेज के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोका और तमंचे दिखाकर बाइक व 25 हजार रुपये लूटकर भाग निकले।
लूट की इस सूचना पर पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। चेकिंग के दौरान ग्राम उटवारा से नहर पटरी होकर थाने की ओर लौटते समय जरारा नहर पुल से करीब 500 मीटर पहले पुलिस की इन बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें सुखवीर पुत्र रामवीर निवासी ग्राम बगराई कलां थाना खुर्जा देहात जिला बुलंदशहर और शैलेंद्र पुत्र बच्चू सिंह निवासी नगला केसों थाना गोंडा को पुलिस ने पकड़ लिया। सुखवीर के पैर में गोली लगी जिसका खैर सीएचसी में इलाज कराया गया। तीसरा बदमाश प्रवेश पुत्र वीरेंद्र भग निकला। इन बदमाशों के पास से लूटी गई, तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस टीम में एसआई तेजवीर सिंह, एसआई शक्ति राठी, सिपाही कप्तान सिंह, नरेंद्र, कीर्तिपाल सिंह, गौरव सैनी, रंजीत कुमार शामिल रहे।

खैर पुलिस द्वारा मुठभेड़ में पकड़े गये बदमाश- फोटो : KHAR
विज्ञापन