फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A contractor, a smuggler and arrested in the liquor scandal

शराब कांड में एक ठेकेदार, एक तस्कर और गिरफ्तार

Tue, 29 Jun 2021 01:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
A contractor, a smuggler and arrested in the liquor scandal
जहरीली शराब कांड में पुलिस के गिरफ्तारी अभियान के क्रम में सोमवार को एक ठेकेदार व एक तस्कर और दबोचे गए हैं। ये दोनों घटना में नाम आने के बाद से ही फरार चल रहे थे। इनमें से ठेकेदार को क्वार्सी व तस्कर को महुआ खेड़ा पुलिस ने दबोचा है। इस तरह अब तक इस कांड से जुड़े 28 मुकदमों में 80 गिरफ्तारी हो चुकी हैं। हालांकि गिरफ्तारी का काम पूरा हो गया है। एक दो नाम जो शेष बचे हैं, उन्हें दबोचने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार क्वार्सी पुलिस ने खैर कोतवाली के उदयगढ़ी निवासी शरद प्रताप सिंह को क्वार्सी चौराहे से दबोचा है। शरद प्रताप छर्रा अड्डा के उस ठेके का संचालक है, जिससे शराब इलाके की एक सब्जी विक्रेता महिला व चंदनिया की महिला ने खरीदी। उनसे खरीदी शराब पीने से इलाके में आधा दर्जन मौत हुईं।
विज्ञापन

इससे पहले इस ठेके को भाजपा नेता रविंद्र पाठक उर्फ रिंकू चलाता था, जो पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है। वहीं महुआ खेड़ा पुलिस ने अवैध शराब फैक्टरी सहित दो मुकदमों में वांछित देहलीगेट गूलर रोड निवासी मुकेश डांसर को गिरफ्तार किया है। यह रामनिवास की फैक्टरी में सहयोगी संचालक व शराब तस्करी का काम करता था। देर शाम तक दोनों से पूछताछ के आधार पर माल बरामदगी के प्रयास चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

42 बैंक खातों में एक करोड़ रुपये हुए फ्रीज
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि इस मामले में शराब तस्करों व उनके सहयोगियों सहित कुल 22 लोगों के 42 खातों को अब तक फ्रीज कराया जा चुका है, जिनमें करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम फ्रीज हुई है।
इनमें मुख्य शराब तस्कर व एक लाख के इनामी ऋषि शर्मा, 50 हजार के इनामी विपिन यादव, 25-25 हजार के इनामी नीरज चौधरी, मुनीष शर्मा, मदन गोपाल उर्फ कालिया, रामनिवास उर्फ राज, अनिल कुमार व 15 हजार के इनामी रविंद्र यादव व उनके करीबियों के बैंक खाते शामिल हैं।

- इस प्रकरण के मुकदमों में अब विवेचना, अभियोजन कार्रवाई, पूछताछ, संपत्ति जब्तीकरण व गैंगस्टर-एनएसए की कार्रवाई के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए गए हैं। जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी कराई जाएंगी।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed