फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A chicken farm worker died after falling while unloading a sack

Aligarh News: बोरी उतारते समय गिरने से मुर्गा फार्म के कर्मी की मौत

Thu, 28 Aug 2025 02:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
A chicken farm worker died after falling while unloading a sack
थाना टप्पल क्षेत्र के अंतरगत ग्राम सिमरौठी स्थित मुर्गा फार्म हाउस पर कार्यरत कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि बोरे उतारते वक्त गिरने से उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी, जिससे उसकी मौत हुई है। वहीं परिजनों ने फार्म हाउस के मालिक पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन




सीओ खैर वरुण कुमार ने बताया कि मुर्गी के दाने के एक बोरे को उतारते समय लोकेश गिर गया, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आ गई, कुछ समय पश्चात उसकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मृतक के भाई जगवीर सिंह निवासी कंसेरा थाना टप्पल ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका भाई लोकेश (40) टप्पल के गांव सिमरौठी में तीन-चार माह से रवि के मुर्गा फार्म पर नौकरी कर रहा था। सोमवार शाम ड्यूटी पर था, इसी दौरान रवि व सौरभ ने किसी बात पर उसको पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों द्वारा परिजनों को मंगलवार दोपहर 12:30 बजे इसकी सूचना दी गई। उपचार के लिए परिजन गाड़ी लेने गए, तभी सूचना मिली कि उसकी मौत हो गई। बुधवार शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मृतक परिवार में छह बहनों (विवाहित) व तीन भाइयों में बीच का था। वह पत्नी, दो बेटों सहित परिवार को बिलखते हुए छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed