{"_id":"5d8cfc048ebc3e01711f73a4","slug":"a-case-of-alleged-assault-and-harassment-with-a-jordanian-student-aligarh-news-ali2146460127","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने पहुंची ग्रीवेंस कमेटी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने पहुंची ग्रीवेंस कमेटी की रिपोर्ट
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सहपाठी पर मारपीट एवं उत्पीड़न का आरोप लगाने वाला जार्डन का छात्र स्वयं फंस सकता है और उसके खिलाफ कार्यवाही हो सकती है। ग्रीवेंस कमेटी की रिपोर्ट एसएसपी के साथ ही थाने पहुंच गई है। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में जार्डन के छात्र के आरोप की पुष्टि नहीं की है। जार्डन के छात्र पर जरूर सवाल उठाई गई है।
एएमयू के भाषा विज्ञान (लिंगविस्टिक) विभाग में जार्डन निवासी एमए छात्र अबदेल हमीद मो. सलमान अबु साहबाब ने सहपाठी नबील पर मारपीट एवं उत्पीड़न का आरोप लगाया था। प्रॉक्टर के साथ ही दिल्ली स्थित दूतावास तक शिकायत की थी।
इस मामले की जांच विभाग की ग्रीवेंस कमेटी कर रही थी। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट चेयरमैन को दे दी है, जिसे चेयरमैन ने प्रॉक्टर ऑफिस भेज दिया है। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में नबील को क्लीन चिट दे दी है। शिकायत करने वाले जार्डन छात्र के व्यवहार पर जरूर सवाल उठाए गए हैं।
विज्ञापन
वह बीए से एएमयू में पढ़ रहा है और पहले भी लड़ाई-झगड़े की शिकायत सामने आई थी। प्रॉक्टर कार्यालय द्वारा ग्रीवेंस कमेटी की रिपोर्ट को एसएसपी के साथ ही थाने भेज दी गई है। उल्लेखनीय है कि जार्डन के छात्र की तहरीर पर थाना सिविल लाइन में सहपाठी नबील पर एफआईआर दर्ज किया गया था।