{"_id":"5f5e71e58ebc3efbb86b9879","slug":"a-businessman-died-in-suspicious-circumtances-city-office-news-ali243738952","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में ठहरे नोएडा के व्यापारी की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में ठहरे नोएडा के व्यापारी की संदिग्ध हालत में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ठहरे नोएडा के व्यापारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह यहां जमीन संबंधी लेनदेन करने आए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई होगी। अभी इस मामले में किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है।
गौतमबुद्धनगर निवासी 47 वर्षीय राकेश पुत्र हरि सिंह अपने रिश्तेदार बीर सिंह, उनकी पत्नी कुसुम निवासी महमूदपुर रघुपुरा नोएडा संग 8 सितंबर से रंजीत होटल में ठहरे हुए थे। बीर सिंह व कुसुम ने पुलिस को बताया कि नूरपुर गोंडा रोड पर कुसुम की 13 बीघा जमीन है। उस जमीन को आठ माह पहले बेचा गया था। उसी जमीन का डीलर पर 12 लाख रुपया रह गया था। बकाया रकम लेने यह लोग आए थे और होटल में रुके थे। रविवार सुबह वह जैसे ही कमरे से बाहर निकले, तभी अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े। आनन-फानन उनको अस्पताल ले जाया गया, मगर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, खबर पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस प्रमेंद्र कुमार के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट इस मामले में दिशा तय करेगी।