{"_id":"68c489e1f84e8ec3e8003653","slug":"a-bridge-and-road-will-be-constructed-over-the-drain-with-an-expenditure-of-rs-287-crore-aligarh-news-c-56-1-hts1003-137309-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 2.87 करोड़ से गंदे नाले के पुल व सड़क का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 2.87 करोड़ से गंदे नाले के पुल व सड़क का होगा निर्माण
Sat, 13 Sep 2025 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
सासनी क्षेत्र के गांव सिंघर्र में गंदे नाले पर जर्जर हो चुकी पुलिया का नव निर्माण 2.87 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके साथ ही पुल के दोनों ओर जर्जर हो चुकी सड़क का भी निर्माण कराया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
यह पुल कई वर्षों से क्षतिग्रस्त था, जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बारिश के दिनों में तो स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी। अब लोक निर्माण विभाग ने समस्या के समाधान के लिए योजना तैयार की है।
लोनिवि की ओर से पुल और सड़क निर्माण के लिए आगणन तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा का कहना है कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द राहत मिल सके।