{"_id":"6687433203948905310a00e4","slug":"a-boy-fell-from-the-roof-due-to-a-monkeys-threat-and-died-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-100584-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बंदर की घुड़की से बालक छत से गिरा, हुई दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बंदर की घुड़की से बालक छत से गिरा, हुई दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम
Fri, 05 Jul 2024 06:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:19 AM IST
सार
बालक चार भाइयों व एक बहन में दूसरे नंबर का था। छत पर बंदर ने अचानक घुड़की दी। बालक छत से गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
लवकुश कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गांव सांकरा निवासी हरिप्रसाद का बेटा लवकुश कुमार (12) 4 जुलाई दोपहर घर की छत पर गया था। वहां अचानक से बंदर आ गया और उसने बालक को घुड़की दे दी। जिससे डर कर बालक छत से नीचे गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। परिजन उसे छर्रा के एक निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
जहां डॉक्टर ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय पनैठी पर बालक ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव गांव में ही दफन कर दिया। बालक चार भाइयों व एक बहन में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत से घर में मातम है।
विज्ञापन