{"_id":"6-23279","slug":"Aligarh-23279-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलवार सूट के झगड़े में दो बहनों ने जान दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलवार सूट के झगड़े में दो बहनों ने जान दी
Aligarh
Updated Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरदुआगंज (अलीगढ़)। हरदुआगंज के गांव ग्वालरा में गुरुवार की रात सलवार सूट पहनने के विवाद को लेकर भाजपा नेत्री राधारानी की दो बेटियों गुंजन (23) और कंचन उर्फ सोनू (18) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूर्व दोनों बहनें अपनी मां के साथ सासनी गेट से एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटी थीं।
गांव ग्वालरा निवासी महेंद्र सिंह सिविल लाइन थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात हैं, जबकि उनकी पत्नी राधारानी भाजपा के साधु आश्रम मंडल की उपाध्यक्ष हैं। महेंद्र सिंह पर तीन बेटी (अर्चना, गुंजन, कंचन उर्फ सोनू) और एक बेटा है। अर्चना और गुंजन विवाहित हैं। अर्चना की शादी करीब 6-7 साल पहले नोएडा में हुई थी, जबकि दूसरी बेटी गुंजन की शादी करीब पांच साल पूर्व मनोज कुमार निवासी रायपुर दलपतपुर अतरौली के साथ हुई थी। मनोज दिल्ली में सिलाई की कंपनी में काम करता है। शादी को काफी समय बीत गया लेकिन दंपति के कोई संतान नहीं हुई। इसी वजह से करीब एक साल से दांपत्य जीवन में दरार पड़ना शुरू हो गई। गत नवंबर माह में राधारानी अपनी बेटी गुंजन को ससुराल से अपने साथ मायके ले आईं और बाद में उसे अपनी बड़ी बेटी अर्चना के घर भेज दिया। पिछले कुछ दिनों से गुंजन मायके में रह रही थी। राधारानी ने बताया कि गुरुवार को गांव के तेजपाल सिंह की बेटी की शादी सासनीगेट के एडीए कॉलोनी स्थित सिद्धार्थ लॉज में थी। गुंजन और उसकी छोटी बहन कंचन उर्फ सोनू का एक ही सलवार सूट को पहनने को लेकर विवाद शुरू हो गया। घर में जमकर हंगामा भी हुआ, बाद में तय हुआ कि सलवार सूट विवाहित बेटी गुंजन ही पहनकर जाएगी। राधारानी अपनी दोनों बेटियों के साथ देर रात शादी समारोह से लौट आईं। उस वक्त घर में तीनों के अलावा पिता महेंद्र सिंह और भाई भी मौजूद था। इस दौरान किसी तरह से गुंजन और कंचन उर्फ सोनू ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गुंजन को उल्टियां शुरू हो गईं। वहीं दूसरी ओर कंचन को शौच की शिकायत होने लगी। आनन-फानन में परिजनों ने दोनों बेटियों को इलाज के लिए देर रात मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया, जहां उनकी मौत हो गई। इस संबंध में एसओ हरदु्आगंज पहलवान सिंह ने बताया कि ‘यह मामला स्वयं ही मैंने संज्ञान में लिया है। इतना तो तय है कि दोनों बहनों ने आत्महत्या की है। परिवार सलवार सूट के विवाद में जान देने की बात कह रहा है। लेकिन मैं सभी पहलुओं से मामले की जांच करूंगा। जिसके बाद ही कोई स्पष्ट कारण इस आत्महत्या का निर्धारित किया जा सकता है।