{"_id":"6-21720","slug":"Aligarh-21720-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ के हत्थे चढ़ा गाय चोर, जमकर धुना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ के हत्थे चढ़ा गाय चोर, जमकर धुना
Aligarh
Updated Fri, 26 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। महानगर के रामघाट रोड गंदे नाले के पास बृहस्पतिवार दोपहर एक गाय को चुराकर ले जा रहे चार में से एक युवक को भीड़ ने पकड़ लिया। पब्लिक ने उसे जमकर धुना। लोगों की मार से युवक लहूलुहान हो गया। इसी बीच लैपर्ड दौड़ी और युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई।
हुआ यूं कि आईआईएमटी की ओर चार युवक एक गाय को ले जा रहे थे। तभी वहां स्कूली बच्चों की भीड़ पर नजर पड़ गई। लोगों ने शोर मचाया तो तीन युवक तो भाग गए, मगर एक को भीड़ ने दबोच लिया। उसकी बेरहमी से खूब पिटाई की गई। युवक ने खुद को बचाने का प्रयास भी किया, मगर नाकाम रहा। बाद में लैपर्ड ने ही आकर उसे बचाया। युवक से थाने में देर शाम तक पूछताछ की जा रही थी।
---------
बाइकर्स ने दिनदहाड़े व्यापारी से चेन लूटी
अलीगढ़। बाइकर्स ने बृहस्पतिवार दोपहर सासनी गेट के पक्की सराय इलाके में गंभीरपुरा के एक व्यापारी से चेन लूट ली।
गंभीरपुरा निवासी ललतेश वार्ष्णेय अपने रिश्तेदार के यहां पक्की सराय में दोपहर में घूमने आए थे। वह रिश्तेदार के दरवाजे पर पहुंचे और बाइक से उतर रहे थे, तभी पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों में से एक ने उनके गले पर झपट्टा मारा और जंजीर खींचकर ले गए। ललतेश कुछ समझ पाते, तब तक बाइकर्स दूर जा चुके थे। सूचना पर लैपर्ड भी पहुंची। बाद में थाने में तहरीर दे दी गई। पुलिस ने जांच व कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।