{"_id":"6-20081","slug":"Aligarh-20081-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुमाइश में अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुमाइश में अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन आज
Aligarh
Updated Sat, 12 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान के तत्वावधान में 12 जुलाई को शाम 7.30 बजे से नुमाइश मैदान स्थित कृष्णांजलि सभागार में अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कई राज्यों की कवयित्री शामिल होंगी। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. गोपालदास नीरज ने बताया कि कवयित्री सम्मेलन नारी सशक्तिकरण को समर्पित रहेगा। नीरज ने कहा कि सम्मेलन में गाजियाबाद की डॉ. सरिता शर्मा, चितौड़गढ़ की दीपिका माही, मुंबई की प्रज्ञा विकास, दिल्ली की डॉ. कीर्ति काले के अतिरिक्त रेहाना शाहीन, डॉ. अनुसपन, ममता शर्मा, शालिनी सरगम, मुमताज नसीम, महक भारती, कीर्ति माथुर आदि अपनी कविता एवं गीतों के माध्यम से श्रोताओं से रू-ब-रू होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश करेंगे।
विज्ञापन