{"_id":"6-17029","slug":"Aligarh-17029-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड रीडर की हत्या कर घर में लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड रीडर की हत्या कर घर में लूट
Aligarh
Updated Wed, 29 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। टीकाराम डिग्री कॉलेज की हिंदी विभाग की रिटायर्ड रीडर डॉ. सांध्य प्रभा की मंगलवार सुबह उनके एडीए कॉलोनी स्थित मकान एमआईजी 87 में लूट के दौरान गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के दौरान उनके रिटायर्ड रीडर पति डॉ. आनंद प्रकाश छत पर नहाने गए हुए थे। जब लौटे तो घर के अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। सांध्य प्रभा की लाश सोफे पर पड़ी थी। सेफ भी अस्त-व्यस्त थी और करीब तीन लाख के जेवरात व नकदी गायब थी। सनसनीखेज घटना की खबर पर पॉश कॉलोनीवासी दहशत में आ गए। पुलिस दौड़ी चली आई और रीडर दंपति के दरवाजे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घंटों की खोजबीन के बाद पुलिस हत्यायुक्त लूट में रीडर दंपति के घर की नौकरानी पर टिक गई। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए नौकरानी कीर्ति को नामजद किया गया है। गौर हो कि डॉ. आनंद के बराबर वाले मकान में डिप्टी एसपी विद्यावर्ण शर्मा रहते हैं। कुछ ही दूरी पर एक अन्य पुलिसकर्मी का मकान भी है।
विज्ञापन