फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एकता के लिए जोश के साथ कोहरे में दौड़े युवा

एकता के लिए जोश के साथ कोहरे में दौड़े युवा

Mon, 16 Dec 2013 05:42 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Mon, 16 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ मेें अलीगढ़ के लोग कोहरे की परवाह किए बिना जोश एवं उत्साह से शामिल हुए। स्कूली बच्चों से लेकर महिला एवं बुजुर्गाें तक का जोश देखने लायक था। भाजपाइयों ने इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के लिए गांव-गांव जाकर लोहा एवं मिट्टी संग्रह का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता ट्रस्ट (लौह संग्रह समिति) के तत्वावधान में रविवार को घंटा घर स्थित शास्त्री पार्क से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की ड्रीम प्रोजेक्ट ‘द स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में दो हजार से अधिक लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा एवं ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया। दौड़ शास्त्री पार्क से प्रारंभ होकर दीवानी कचहरी, तस्वीर महल, राजा महेंद्र सिंह पार्क, पुलिस कंट्रोल रूम, नगर निगम सेवा भवन होते हुए डॉ. अंबेडकर पार्क में संपन्न हुआ। इसमें भाजपाई के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठन, वकील, स्कूली बच्चे, व्यवसायी, उद्यमी आदि जोश एवं उत्साह से शामिल हुए। लोकसभा चुनाव में भाजपा टिकट के लिए दावेदारी ठोक रहे नेता भी अपने समर्थकों के साथ उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed