फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   96 personnel were absent on the second day

विधना सभा चुनावः दूसरे दिन भी अनुपस्थित रहे 96 कार्मिक

Sat, 22 Jan 2022 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
96 personnel were absent on the second day
चुनाव ड्यूटी निभाने वाले कार्मिकों के लिए भले ही प्रशिक्षण को अनिवार्य माना जाता हो, लेकिन विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल एवं विवेकानंद कॉलेज में चल रहे पीठासीन अधिकारी एवं मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण में ऐसा कुछ नहीं दिखाई दे रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन भी 96 कार्मिक अनुपस्थित रहे। इस तरह दो दिन में कुल 152 कार्मिक अनुपस्थित रहे हैं। कार्मिकों के रुख से नाराज जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन शुक्रवार को कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे प्रशिक्षण का डीएम सेल्वा कुमारी जे ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतदान को आयोग की मंशा के अनुरूप संपन्न कराने में सभी पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी पीठासीन अधिकारी एवं मतदान कार्मिक भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के संबंध में गहन अध्ययन कर लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन मतदान कार्मिकों द्वारा प्रशिक्षण में भाग नहीं लिया जा रहा है, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी कार्मिक एवं मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में छोटी सी गलती पूरी निर्वाचन प्रक्रिया को बाधित कर सकती है। इससे बचने के लिए आवश्यक है कि निर्वाचन की बारीकियों को अच्छे से समझें। उन्होंने अनुपस्थित पीठासीन, प्रथम मतदान अधिकारियों के विरुद्ध जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिए । जिला कृषि अधिकारी राम प्रवेश ने बताया कि विवेकानंद कॉलेज में 21 पीठासीन अधिकारी एवं 35 मतदान अधिकारी सहित कुल 56 एवं कृष्णा इंटरनेशल स्कूल में 37 पीठासीन अधिकारी एवं 59 मतदान अधिकारी प्रथम समेत कुल 96 कार्मिक शुक्रवार को अनुपस्थित रहे। अब तक 152 कार्मिक अनुपस्थित रहे हैं। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। प्रशिक्षण में डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा व बीएसए सतेंद्र कुमार ढाका का सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed