{"_id":"5ccca339bdec2207843bece2","slug":"91556915001-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाब-ए-सैयद पर धरना अब गए जमाने की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाब-ए-सैयद पर धरना अब गए जमाने की बात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विख्यात बाब-ए-सैयद पर अब धरना, प्रदर्शन गए जमाने की बात हो जाएगी। प्रशासनिक ब्लॉक के सामने भी धरना, प्रदर्शन या गेट बंद किये तो छात्र नप जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूनिवर्सिटी पॉलीटेक्निक के पास धरने के लिए स्थल चिन्हित किया है।
एएमयू प्रशासन ने इससे संबंधित सर्कुलर शुक्रवार को जारी कर दिया है। इससे छात्रों में खलबली मच गई है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों का मानना है कि विभिन्न मांगों को लेकर छात्र बाब-ए-सैयद एवं प्रशासनिक ब्लॉक के सामने धरना लगा देते हैं और गेट बंद कर देते हैं। इसकी वजह से विभिन्न कार्यों को लेकर यूनिवर्सिटी में आने वाले लोगों को परेशानी होती है।
यूनिवर्सिटी के कर्मचारी एवं अधिकारियों का भी कार्य बाधित होता है। इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा धरना के लिए यूनिवर्सिटी पॉलीटेक्निक के पास खाली जगह को चिन्हित किया गया है। भविष्य में एएमयू छात्रों का धरना चिन्हित स्थल पर ही होगा। दूसरे जगह पर धरना देने पर छात्रों के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
देश के कुछ दूसरे यूनिवर्सिटी में ऐसी व्यवस्था है। विश्वविद्यालय के सर्कुलर के बाद एएमयू छात्रों में खलबली मच गई है। उल्लेखनीय है कि एएमयू का बाब-ए-सैयद अपनी बनावट के अतिरिक्त छात्रों के धरना-प्रदर्शन के लिए भी विख्यात रहा है। इसकी पहचान ‘जंतर मंतर’ की तरह है, जो एएमयू छात्रों के प्रतिरोध के स्वर को दूर-दूर तक बुलंद करता है।