{"_id":"5ca517a4bdec222ffc35a21e","slug":"91554323364-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ फीसदी मतदान करें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ फीसदी मतदान करें : डीएम
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर बुधवार को कई स्कूल कॉलेजों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। डीएम ने कहा है कि हर हाल में शत प्रतिशत मतदान करें, जिससे मजबूत लोकतंत्र की स्थापना हो सके।
हेरीटेज इंटरनेशनल स्कूल, मोहनी आदर्श इंटर कॉलेज लोधा, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अतरौली, जनता इंटर कॉलेज छेरत, नवाब सिंह चौहान ग्रामोदय इंटर कॉलेज कासिमपुर, जमुना खंड इंटर कॉलेज टप्पल के छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। जिसमे छात्रों ने मतदान करने के लिए प्रेरित किया और मतदाताओं को संकल्प दिलाया कि वे मतदान अवश्य करेंगे।
इधर, आइआइएमटी कॉलेज के छात्रों ने 18 अप्रैल को शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया। यहां पर डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर नुक्कड़ नाटक व मतदाता जागरूकता रैली भी हुई।