{"_id":"5bfefe61bdec22417f79f583","slug":"91543437921-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसवां व विजयगढ़ नगर पंचायत का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसवां व विजयगढ़ नगर पंचायत का होगा कायाकल्प
Updated Thu, 29 Nov 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
आदर्श नगर पंचायत योजना में शामिल बेसवां एवं विजयगढ़ नगर पंचायत का कायाकल्प होने जा रहा है। शासन ने इसके लिए दो करोड़ रुपये की धनराशि भेज दी है। जिलाधिकारी ने अत्याधुनिक होने जा रही इन नगर पंचायतों के लिए टाउन प्लानर से संपर्क कर सुझाव लेने के आदेश दिये हैं।
आदर्श नगर पंचायत योजना में नगर पंचायतों को अत्याधुनिक स्वरूप प्रदान किया जाना है। यहां साफ सुथरे कार्यालय कक्ष, कंप्यूटर रूम से लेकर जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों की आनलाइन व्यवस्था के साथ हाल, अत्याधुनिक शौचालय एवं अन्य काम होने हैं।
इस योजना के पहले चरण में बेसवां एवं विजयगढ़ नगर पंचायत को चुना गया है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शासन ने योजना में दोनों पंचायतों के लिए दो-दो करोड़ रुपया भेजा है।
विज्ञापन
डीएम ने टाउन प्लानर नियुक्त कर उससे अत्याधुनिक स्वरूप विकसित करने के लिए सुझाव लेने के आदेश दिये हैं। उन्होंने बताया कि काम पूरा होने के बाद अन्य नगर पंचायतों का भी कायाकल्प कराया जाएगा।