{"_id":"5bb91c65867a5514b419fecb","slug":"91538858085-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द होगी 25 बंदियों की जेल से रिहाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द होगी 25 बंदियों की जेल से रिहाई
Updated Sun, 07 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जिला कारागार में माह की प्रथम लोक अदालत शनिवार को लगी। इसमें अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नसीम अहमद ने बंदियों के ऊपर लंबित वादों का निस्तारण किया। इस दौरान अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम के समक्ष 30 बंदियों की पत्रावली निस्तारण के लिए प्रस्तुत की गई।
इसमें से 25 बंदियों ने स्वेच्छा से अपने जुर्म का इकबाल करने पर उनके वादों का निस्तारण किया गया। साथ ही जेल से रिहा होने पर अपराध से दूर रहने एवं समाज की मूलधारा के अनुरूप जीवन व्यतीत करने की सलाह दी।
इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नामित अधिवक्ता पवन कुमार, रंजना मिश्रा, मुख्य मजिस्ट्रेट के लिपिक मुकेश, जेल अधीक्षक आलोक सिंह, जेलर संजय कुमार शाही, उप जेलर आफताब अहमद अंसारी मौजूद थे।