{"_id":"5afc9b5f4f1c1be0408b5e70","slug":"91526504287-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों के आगे बिजली के बाक्स, ऊपर कोट पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों के आगे बिजली के बाक्स, ऊपर कोट पर हंगामा
Updated Thu, 17 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
बिजली विभाग द्वारा दुकानों के आगे अंडर ग्राउंड केबलों के बाक्स लगा दिए जाने से बुधवार को दुकानदारों का आक्रोश भड़क गया और उन्होंने विरोध में मार्केट बंद कर दिया। दुकानदारों ने इस बात को लेकर कोतवाली पर प्रदर्शन भी किया। बाद में उन्हें समझा कर शांत किया गया।
बिजली विभाग द्वारा ऊपर कोट पर भूमिगत केबल डाली जा रही है। केबल से जुड़े तीन बाक्स लगाए जाने हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि दो दिन पहले उन्होंने कोतवाली पुलिस को बता दिया था कि जब भी बिजली विभाग की टीम यह तीन बाक्स लगाने आए तो पहले उन्हें सूचित किया जाए।
यहां मार्केट में पांच पांच फीट की दुकानें हैं। जबकि यह बाक्स जमीन से चार फीट की ऊंचाई पर लगेंगे। बिजली विभाग यह बाक्स दो दुकानों के बीच में लगा रहा है। यह इन लाइनों के कंट्रोलिंग बाक्स की तरह है।
विज्ञापन
दुकानदारों का आरोप है कि मंगलवार की रात को बिजली विभाग की टीम आ गई और रात के अंधेरे में बाक्स लगा दिए। जब सुबह उन्होंने दुकानें खोलीं तो यह बाक्स लगे पाए। इसको लेकर मार्केट बंद कर दिया और हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया।