फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू छात्रसंघ ने एडीजी को सौंपा ज्ञापन

एएमयू छात्रसंघ ने एडीजी को सौंपा ज्ञापन

Thu, 10 May 2018 02:48 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
एएमयू छात्रसंघ ने एडीजी को सौंपा ज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिन्ना प्रकरण के सिलसिले में महानगर के हालात का जायजा लेने बुधवार को यहां पहुंचे आगरा जोन के एडीजी अजय आनंद से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एएमयू छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान छात्रों के प्रतिनिधि मंडल ने अपनी मांगें दोहराते हुए ज्ञापन भी सौंपा। छात्रनेताओं का कहना था कि मांगें पूरी हो जाएं तो उनका धरना खत्म हो जाएगा। दूसरी ओर एडीजी ने भी भरोसा दिलाया कि जो मांगें पूरी करने योग्य हैं, उन पर जल्द विचार किया जाएगा। हालांकि देर शाम छात्रसंघ अध्यक्ष की ओर से आए बयान से तय हो गया कि वे लोग अभी धरने पर अड़े रहेंगे।

दोपहर में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एएमयू छात्रसंघ अध्यक्ष मशकूर अहमद, उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान राथर, सचिव मो. फहद के अलावा पूर्व उपाध्यक्ष माजिन जैदी आदि छात्र नेताओं का प्रतिनिधि मंडल एडीजी जोन अजय आनंद से मुलाकात के लिए पहुंचा। यहां काफी देर तक छात्र नेताओं की उनसे वार्ता हुई।
विज्ञापन


इस दौरान छात्र नेताओं ने खुद पर लाठीचार्ज, फिर दर्ज हुए मुकदमे का पुरजोर विरोध किया। उनका तर्क था कि पहले घटनाक्रम के शुरुआत में दूसरा पक्ष हमारे यहां हमलावर होकर आया। हम तो उसका मुकदमा दर्ज कराने थाने तक जाना चाहते थे। इसके बाद भी पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जबकि पुलिस ने हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार बाब-ए-सैयद तक आने दिया था। इसके अलावा लाठीचार्ज के बाद छात्रों के ऊपर गंभीर आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष के लोगों को हल्की धाराओं में आरोपी बनाया गया है। उनकी गिरफ्तारियां भी नहीं हो रही हैं। मात्र दो गिरफ्तारियां दिखाकर हमें बहलाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर एडीजी ने छात्रों को समझाते हुए कहा कि वह अपना धरना खत्म कर पढ़ाई व परीक्षाओं पर ध्यान दें। पुलिस उनको परेशान नहीं करेगी। मुकदमा खत्म करने में तो तमाम कानूनी अड़चनें रहेंगी। हिंदू जागरण मंच से जुड़े बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कराई जा रही है। इसके बाद छात्र नेता अन्य छात्रों के बीच चर्चा कर शाम तक नतीजे पर पहुंचने का भरोसा देकर वहां से चले आए। इस मौके पर डीएम चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी अजय कुमार साहनी, एडीएम सिटी एसबी सिंह, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। देर शाम छात्रसंघ अध्यक्ष ने मांगें पूरी होने तक धरना बरकरार रखने का एलान कर दिया है।

-छात्रों से बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में वार्ता हुई है। उनकी मांगों पर विचार किया जा रहा है। आज की इस वार्ता के बाद एक-दो दिन में हालात सामान्य होते दिखाई देंगे। सब कुछ बेहद जल्द सही हो जाएगा। अब बच्चे पढ़ाई में लग जाएंगे। -अजय आनंद, एडीजी जोन


डीएम-एसएसपी ने भी छात्र नेताओं को समझाया
इस दौरान अनौपचारिक बातचीत में डीएम व एसएसपी ने भी छात्र नेताओं को यही कहकर समझाया कि परीक्षाएं सिर पर हैं। आपके इस धरने की वजह से परीक्षा की तैयारियों में लगे छात्रों को समस्या होगी। इसलिए उनका ध्यान रखकर विचार किया जाए। बाकी पुलिस बल काफी संख्या में हटा लिया गया है। सर्किल पर एहतियातन पुलिस बल लगा हुआ है। अन्य मांगों पर भी मुकदमे के तथ्यों के आधार पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed