फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़... धमकी की जांच करने आई आईबी की टीम

अलीगढ़... धमकी की जांच करने आई आईबी की टीम

Tue, 08 May 2018 02:52 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़... धमकी की जांच करने आई आईबी की टीम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रेलकर्मी को धमकाने के मामले में भाजपा सांसद सतीश गौतम का वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को दिल्ली से आईबी के दो इंस्पेक्टरों की टीम अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची। टीम ने दोपहर 11 बजे स्टेशन मास्टर कार्यालय पहुंच कर वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मियों से पूछताछ की।

कुछ देर बाद ही टीम के सदस्य वापस दिल्ली लौट गए। इस मामले में स्टेशन मास्टर कार्यालय से टीम को कोई खास जानकारी नहीं मिली है। सांसद सतीश गौतम ने किसे फोन किया था, यह भी नहीं पता चल पाया।
विज्ञापन


आईबी के आने की खबर पर स्टेशन के कर्मचारी भी हैरत में पड़ गए। इस मामले में उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने रविवार को ही रेल प्रशासन का पक्ष प्रस्तुत किया था। जिसमें कहा गया था कि सांसद सतीश गौतम की किसी भी स्टेशन कर्मी से प्रत्यक्ष या फोन पर बातचीत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैशाली एक्सप्रेस सवा पांच घंटे की देरी से अलीगढ़ पहुंची थी। गौर हो कि निर्धारित वक्त सुबह 4.12 बजे लखनऊ से आने वाली 12553 अप वैशाली एक्सप्रेस रविवार को सवा पांच घंटे की देरी से आई थी, इस ट्रेन से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय आ रहे थे।


सांसद सतीश गौतम सहित अन्य भाजपाई प्रदेश अध्यक्ष का इंतजार कर रहे थे। ट्रेन के घंटों लेट होने पर सांसद भड़क गए। उन्होंने एक फोन मिलाया और दूसरी ओर से बात कर रहे व्यक्ति को धमकाया। कहा कि राजधानी ट्रेनों को रोको और वैशाली एक्सप्रेस को लाओ। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आ रहे हैं। सांसद की इसी बातचीत का वीडियो वायरल हो गया था, जिसकी जांच करने के लिए आईबी की टीम आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed