फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जिन्ना जैसे अप्रासंगिक विषय पर समय बर्बाद न करें -Aligarh

जिन्ना जैसे अप्रासंगिक विषय पर समय बर्बाद न करें -Aligarh

Mon, 07 May 2018 02:44 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
जिन्ना जैसे अप्रासंगिक विषय पर समय बर्बाद न करें -Aligarh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि पाकिस्तान के जनक मोहम्मद अली जिन्ना जैसे अप्रासंगिक विषय पर समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह बात उस समय कही जब इस मुद्दे को उठाने वाले भाजपा सांसद सतीश कुमार गौतम उनके सामने बैठे थे। प्रदेश अध्यक्ष का बयान सुनकर भाजपाई भी भौचक रह गए।

अतरौली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने अलीगढ़ आए डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय काफी आग्रह के बाद पत्रकारों से बातचीत को तैयार हुए। उनके ही पार्टी के सांसद सतीश गौतम द्वारा एएमयू में जिन्ना की तस्वीर का मुद्दा उठाने के संबंध में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जिन्ना ने भारत के सभी समुदाय के लोगों को कष्ट दिया है। उसने देश की अखंडता को नष्ट किया है। हम 21 वीं सदी में जी रहे हैं और इस सदी ने एक से बढ़कर एक नेता दिया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस देश को बहुत आगे ले जा रहे हैं। ऐसे समय में सभी से आग्रह है कि जिन्ना जैसे अप्रासंगिक विषयों पर कीमती समय बर्बाद करने के बदले देश को मजबूत बनाने की दिशा में अपनी क्षमता का उपयोग करें। जिन्ना की तस्वीर हटाने के सवाल पर बोले कि यह विषय विश्वविद्यालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं स्थानीय प्रशासन का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैराना उप चुनाव की तैयारी पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा में 19 मंडल है। नीचे की इकाई तक तैयारी पूर्ण कर ली गई है। विधान सभा क्षेत्र स्तर पर कार्यालय खोले जा चुके हैं।


कर्नाटक चुनाव में शानदार जीत होगी। जब सांसद सतीश कुमार गौतम से अप्रासंगिक मुद्दा (बकौल प्रदेश अध्यक्ष) उठाने के संबंध में पूछा गया तो वे ‘जय माता दी’ कहकर आगे बढ़ गये। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू, रघुराज सिंह, देवराज सिंह, विवेक सारस्वत, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, मानव महाजन, भूपेंद्र वार्ष्णेय, वैभव गौतम, शैलेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे। इससे पूर्व भाजपा नेताओं ने रेलवे स्टेशन एवं पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed