फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   टूंडला जा रही ईएमयू में सीट को लेकर मारपीट

टूंडला जा रही ईएमयू में सीट को लेकर मारपीट

Sun, 22 Oct 2017 11:58 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
टूंडला जा रही ईएमयू में सीट को लेकर मारपीट
टूंडला जा रही ईएमयू में सीट को लेकर मारपीट
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अलीगढ़। दीपावली के बाद रविवार को लोगों ने घरों और ड्यूटियों पर लौटना शुरू कर दिया है। जिससे ट्रेन और बसों में खासी भीड़ हो रही है। रविवार को कानपुर और दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों में सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट हुई।

किसी तरह से अन्य यात्रियों और पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराया। शनिवार को भैया दूज का त्योहार करने के बाद कुछ लोगों ने शाम से ही घर और काम पर लौटना शुरू कर दिया था, लेकिन कुछ लोग विभिन्न कारणों से नहीं जा पाए थे, वह रविवार को लौटे। जिसके कारण ट्रेनों और बसों में सुबह से ही भीड़ हो गई। टूंडला जाने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब सवा घंटे की देरी से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के आते ही यात्रियों की भीड़ जबरन कोचों में चढ़ने लगी। इस दौरान सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गुस्साए लोगों को अलग-अलग कराया।
विज्ञापन


कमोबेश यही हालत दिल्ली जाने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन में भी हुई। ईएमयू के महिला कोच में पुरुष यात्रियों को हटाने के लिए पुलिस को खासा पसीना बहना पड़ा, लेकिन भीड़ बहुत होने के कारण कुछ ही सीटें खाली हो पाईं, जिसके कारण महिलाओं को सीट नहीं मिली, अधिकांश महिलाएं खड़े ही रह कर सफर करती रहीं। इस बीच एक महिला ने वहीं खडे़ रेलवे सुरक्षा बल के जवान से इसकी शिकायत की तो महिला कोचों में सवार पुरुषों को कोच से बाहर निकाला गया। चेतावनी दी गई कि दोबारा महिला कोचों में दिखाई दिए तो कार्रवाई होगी। महिलाओं से कहा गया कि अगर पुरुष कोचों में सवार हो जाएं तो वह अगले स्टेशन पर पुलिसकर्मियों से शिकायत कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed