{"_id":"59ece17e4f1c1b68678b7036","slug":"91508696446-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत पर दहेज हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की मौत पर दहेज हत्या का केस दर्ज
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की मौत पर दहेज हत्या का केस दर्ज
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
अलीगढ़ । महानगर के सासनीगेट के अवतार नगर इलाके में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत के बाद मायके पक्ष ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। फिलहाल ससुराली परिवार सहित गायब हैं और विवाहिता का दो साल का बेटा मायके पक्ष के पास है। शव को पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष ही पोस्टमार्टम के लिए लेकर गया है।
वाकये के अनुसार अवतार नगर निवासी 22 वर्षीय मौसमी पत्नी महेश चंद्र की शादी चार साल पहले महेश के साथ हुई थी। वह पेशे से कारपेंटर है। दंपति पर दो साल का बेटा प्रियांशु भी है। वाकया शनिवार रात का है, जब दंपति में विवाद के बाद महिला की संदिग्ध हालत में फांसी लगने से मौत हो गई। इस खबर पर मायके पक्ष के लोग भी आ गए। मौसमी के पिता डोरीलाल का आरोप है कि उनके आने पर सभी ससुराली वहां से भाग गए। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पति, सास व ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।