{"_id":"59b991754f1c1b1c688b4696","slug":"91505333621-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर साफ रखने के लिए नगर आयुक्त की आखिरी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर साफ रखने के लिए नगर आयुक्त की आखिरी चेतावनी
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर साफ रखने के लिए नगर आयुक्त की आखिरी चेतावनी
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
शहर को साफ रखने के लिए नगर आयुक्त ने अधिकारियों को आखिरी चेतावनी दी है। कहा है मोबाइल 24 घंटे खोले रहें। इसके अलावा अधिकारियों को पूरी स्वतंत्रता दी कि वह अपने स्तर से निर्णय लेकर व्यवस्था को सुधारें। बुधवार को नगर आयुक्त ने खुले में शौच से मुक्ति और शौचालय निर्माण के कार्य की समीक्षा की। धीमे निर्माण पर उन्होंने नाराजगी जताई। सुपरवाइजरों पर विभागीय कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गई है।
शहर को खुले में शौच के कलंक से मुक्त कराने के अपने प्रयासों के क्रम में उन्होंने शौचालय निर्माण की खराब प्रगति पर कड़ा रुख जताया। तीन दिन में सुधार नहीं होने की स्थिति में संबंधित स्वच्छता सुपरवाइजरों और निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सभी अधीनस्थ अधिकारी अपने मोबाइल को 24 घंटे ऑन रखें। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुलदीप कुमार से प्रतिदिन शौचालय निर्माण की प्रगति की आख्या मांगी।
दूसरी ओर खुले में शौच को रोकने के लिए नगर आयुक्त ने 35 अधिकारियों को सुबह पांच बजे से सात बजे तक मूवमेंट करने के लिए कहा है। समीक्षा बैठक में संयुक्त नगर आयुक्त शिव पूजन यादव, मुख्य अभियंता यशवंत कुमार, अधिशासी अभियंता रमाकांत राम, सहायक अभियंता एसपी तिवारी, कर निर्धारण अधिकारी हरगोविंद सिंह यादव, कर अधीक्षक सभापति यादव, अजीत राय, राजेश गुप्ता, स्वच्छता निरीक्षक अनिल कुमार, अनिल आजाद, ऋषिपाल यादव, रामबाबू चैधरी, शिव कुमार सुमन आदि थे।