{"_id":"59b842c54f1c1bfe7f8b6806","slug":"91505247941-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई पट्टी परिसर में घुसने की कोशिश में एसडीएम से भिड़े भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई पट्टी परिसर में घुसने की कोशिश में एसडीएम से भिड़े भाजपाई
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवाई पट्टी परिसर में घुसने की कोशिश में एसडीएम से भिड़े भाजपाई
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
राज्यपाल राम नाईक से मिलने धनीपुर हवाई पट्टी परिसर में घुसने की कोशिश में भाजपाई ड्यूटी पर तैनात एसडीएम खैर से उलझ गए। एसडीएम द्वारा रोके जाने पर भाजपाइयों की उनसे जमकर नोकझोंक हुई।
राज्यपाल निर्धारित समय 10.10 बजे चार्टर्ड प्लेन से धनीपुर हवाई पट्टी पहुंच गए। उनके आने से चंद मिनट पहले ही भाजपा के महानगर महामंत्री मानव महाजन, महामंत्री राजेश सरकोड़ा समेत कुछ अन्य वरिष्ठ नेता हवाई पट्टी पहुंचे।
एसडीएम खैर एवं पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने एसपीजी की अनुमति न होने तथा मात्र अनुमति प्राप्त लोगों को ही हवाई पट्टी परिसर में प्रवेश देने की बात कही। इससे गुस्साए भाजपाइयों ने एसडीएम को जमकर खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन
इसके बाद उच्चाधिकारियों से बात कर अंदर प्रवेश पा लिया। भाजपा नेता मानव महाजन ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल से एसडीएम के गैर जिम्मेदाराना रवैये की शिकायत की है। यही नहीं खैर तहसील में व्याप्त अनियमितताओं की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल निर्धारित समय 12.20 बजे के बजाय एक घंटे देरी से दोपहर 1.25 बजे एयरस्ट्रिप पहुंचे और 1.35 बजे लखनऊ रवाना हो गए। इस मौके पर सांसद सतीश गौतम, मानव महाजन समेत आदि मौजूद थे।