फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू छात्र आमिरचौधरी के खिलाफ कुर्की नोटिस जारी

एएमयू छात्र आमिरचौधरी के खिलाफ कुर्की नोटिस जारी

Sun, 27 Aug 2017 02:28 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
एएमयू छात्र आमिरचौधरी के खिलाफ कुर्की नोटिस जारी
एएमयू छात्र आमिर के खिलाफ कुर्की नोटिस जारी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

एएमयू में दोहरे हत्याकांड के बाद हुए बवाल, आगजनी व तोड़फोड़ के मुकदमे में निलंबित छात्र आमिर चौधरी के खिलाफ अदालत ने कुर्की नोटिस जारी कर दिया है। सिविल लाइंस पुलिस ने यह नोटिस आमिर के घर पर चस्पा कर दिया है और चेतावनी दी है कि अगर जल्द वह अदालत में हाजिर न हुआ तो कुर्की कर ली जाएगी।

पिछले वर्ष एएमयू के प्रॉक्टर अािफस पर दो छात्र गुटों की भिड़ंत में दो छात्रों की फायरिंग से मौत हो गई थी, जबकि इस हत्याकांड के बाद एएमयू में जमकर तोड़फोड़, आगजनी की गई थी। इसमें कुल 13 मुकदमे दर्ज हुए थे।
विज्ञापन


इन तीन मुकदमों में आमिर चौधरी पुत्र यूसुफ खान निवासी हमदर्द नगर डी जमालपुर सिविल लाइंस आरोपी है। तभी से यह फरार चल रहा है। आमिर की ओर से कुछ समय तक खुद को बेकुसूर बताते हुए पुलिस से मदद के प्रयास किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर अदालत ने आमिर के खिलाफ कुर्की नोटिस जारी कर दिया है, जिसके आधार पर आमिर के घर पर पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा करते हुए 18 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर होने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed