फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   90 wards to be built for 10 lakh 79 thousand 512 population

10 लाख 79 हजार 512 आबादी के लिए बनेंगे 90 वार्ड

Mon, 03 Oct 2022 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:36 AM IST
सार

निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेजी पकड़ रही हैं।इसके लिए नगर निगम के मुख्य अभियंता की अगुवाई में कमेटी बनाकर काम शुरू कर दिया गया है।इसमें एरिया वार वार्ड बनाए जाने पर मंथन चल रहा है।

विज्ञापन
90 wards to be built for 10 lakh 79 thousand 512 population

विस्तार

निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेजी पकड़ रही हैं। इसी कड़ी में नगर निगम में वार्ड परिसीमन का काम तेज हो चला है। इस बार नगर निगम में 10 लाख 79 हजार 512 आबादी पर 90 वार्ड बनाया जाना तय किया गया है। इसके लिए नगर निगम के मुख्य अभियंता की अगुवाई में कमेटी बनाकर काम शुरू कर दिया गया है। जल्द वार्ड परिसीमन का काम पूरा कर शासन को भेजना है ताकि वहां से परिसीमन पर अंतिम मुहर व आरक्षण आदि लागू करने की प्रक्रिया पूरी की जाए।
विज्ञापन

निकाय चुनाव नवंबर तक संभावित हैं। इसको लेकर तैयारियां जिला स्तर से लेकर शासन स्तर तक जारी हैं। इसी क्रम में निकायों के परिसीमन व वार्ड परिसीमन की प्रक्रिया इन दिनों चल रही है। चूंकि, नगर निगम अलीगढ़ में हाल ही में 16 गांव और शामिल किए गए हैं। इसलिए आबादी बढ़कर अब 10 लाख 79 हजार 512 अनुमानित हो गई है।
विज्ञापन

इन नए गांवों को शामिल कर वार्ड परिसीमन करना तय किया गया है। पिछले चुनाव में अलीगढ़ में 70 वार्ड रखे गए थे। इस बार 19 पिछली बार बढ़े व 16 इस बार बढ़े गांवों को शामिल कर 90 वार्ड में चुनाव कराए जाने की तैयारी के अनुसार परिसीमन किया जा रहा है। शासन के निर्देश पर इसे लेकर आबादी को 90 में भाग देकर 12 हजार की अनुमानित आबादी पर एक वार्ड बनाए जाने की तैयारी है। इसमें एरिया वार वार्ड बनाए जाने पर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में शासन के निर्देश पर नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के नेतृत्व में व मुख्य अभियंता की अगुवाई में टीम बनाई गई है। मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र बताते हैं कि वार्ड परिसीमन का काम तेजी से चल रहा है। बहुत जल्द परिसीमन प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। उसके बाद शासन स्तर से उस पर अंतिम मोहर व आरक्षण आदि की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed