फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   88 candidates were absent in the law Exam

आरएमपीयू : विधि की परीक्षा में 88 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

Tue, 06 Sep 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
88 candidates were absent in the law Exam
राजा महेेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) से संबद्ध अलीगढ़ मंडल के 18 परीक्षा केंद्रों पर एलएलबी, बीएलएलबी प्रथम वर्ष 2021-22 की परीक्षाएं हुईं। इनमें 88 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

सोमवार को परीक्षाएं दूसरी पाली में हुईं। कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि वीरांगना अवंतीबाई गवर्नमेंट राजकीय डिग्री कॉलेज अतरौली, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज खैर, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज छर्रा, डीएस कॉलेज अलीगढ़, श्री वार्ष्णेय कॉलेज अलीगढ़, टीकाराम कन्या महाविद्यालय अलीगढ़, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज जलेसर एटा, जेएलएन पीजी कॉलेज एटा, जनता डिग्री कॉलेज परसौं एटा, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कुरसंडा सादाबाद हाथरस, पीसी बागला कॉलेज हाथरस, आरडी कन्या महाविद्यालय हाथरस, सरस्वती डिग्री कॉलेज हाथरस, गुंजडुंडवारा कॉलेज गुंजडुंडवारा कासगंज, केए पीजी कॉलेज कासगंज, शारदा जौहरी कन्या महाविद्यालय कासगंज, राजकीय महाविद्यालय टप्पल अलीगढ़, राजकीय महाविद्यालय थरगवां एटा, महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय सिकंदराराऊ हाथरस में परीक्षाएं हुईं। 1,343 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 88 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा निरस्त
अलीगढ़। डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की ओर से आयोजित होने वाली बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। यह परीक्षा मंगलवार से होने वाली थी। आगरा विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, परीक्षा संचालन में कठिनाई होने के चलते परीक्षा निरस्त की गई है। जल्द ही नई तिथि घोषित की जाएगी। मंगलवार को राजा महेेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed