फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   88 candidates absent in 10th and 12th compartment examination

अलीगढ़ः 10वीं व 12वीं की कंपार्टमेंट की परीक्षा में 88 परीक्षार्थी गैरहाजिर

Fri, 17 Sep 2021 07:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
88 candidates absent in 10th and 12th compartment examination
सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा में 88 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। मंगलवार को बोर्ड की सिटी कोआर्डिनेटर व डीपीएस की प्रधानाचार्या आरती निगम ने बताया कि 10वीं की परीक्षा अवर लेडी ऑफ फातिमा हायर सेकेंडरी स्कूल में पंजीकृत 109 में से 90 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 19 अनुपस्थित रहे। दिल्ली पब्लिक स्कूल (आगरा रोड) में पंजीकृत 103 में से 88 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 15 अनुपस्थित रहे। रेडियंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल (खैर रोड) में पंजीकृत 45 में से 28 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 17 अनुपस्थित रहे। सेंट जोंस स्कूल अतरौली में पंजीकृत 78 में से 75 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि तीन अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

12वीं की परीक्षा अवर लेडी ऑफ फातिमा हायर सेकेंडरी स्कूल में पंजीकृत 46 में से 40 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि छह अनुपस्थित रहे। दिल्ली पब्लिक स्कूल (आगरा रोड) में पंजीकृत 66 में से 47 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 19 अनुपस्थित रहे। रेडियंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल (खैर रोड) में पंजीकृत 39 में से 31 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि आठ अनुपस्थित रहे। सेंट जोंस स्कूल अतरौली में पंजीकृत छह में से पांच परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed