फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   871 farmers will soon get land compensation

871 किसानों को जल्द मिलेगा जमीन का मुआवजा

Mon, 13 Jun 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
871 farmers will soon get land compensation
मथुरा-बरेली हाईवे में अधिग्रहीत जमीन के बदले इगलास तहसील के सात गांवों के 871 किसानों को जल्द मुआवजा मिलेगा। एनएचएआई ने पहले चरण में 75 करोड़ रुपये प्रशासन को भेजे हैं। किसानों के खाते में धनराशि भेजने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन

मथुरा-बरेली हाईवे के निर्माण के लिए एनएचएआई ने इगलास तहसील के साथिनी, पिलखुनिया, नाया, जवार, असरोई, तूरी और मनीपुर गांव के 871 किसानों से 49.861 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। करीब 250 किलोमीटर हाईवे में इगलास तहसील के सात गांवों से होकर फोरलेन गुजरेगा। जमीन के बदले किसानों को मुआवजे के रूप में करीब दो अरब 68 लाख रुपये दिए जाएंगे। पहले चरण में 75 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। किसानों को सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजे की दर तय की गई है । विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी संजीव ओझा ने बताया कि हाईवे निर्माण से प्रभावित सभी 871 किसानों को मुआवजा राशि 25 जून तक उनके खातों में ऑनलाइन भेजी जा रही है। अधिग्रहित जमीन से जुड़े सभी दस्तावेज पहले ही भूमि अध्याप्ति विभाग के पास आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed