फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   85 people became great donors by donating blood

अलीगढ़ : रक्तदान कर 85 लोग बने महादानी

Thu, 24 Feb 2022 01:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
85 people became great donors by donating blood
शिविर में रक्तदान करते मुकेश सिंघल साथ में खड़े पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
117वें रोटरी दिवस पर बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन, रोटरी क्लब पर्ल व रोटरी क्लब सासनी के तत्वावधान में मैरिस रोड स्थित होटल मैलरोज इन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंघल व मंडल की प्रथम महिला रीमा सिंघल द्वारा रक्तदान कर किया। शिविर में करीब 85 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं 100 से ज्यादा सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान सेल्फी प्वाइंट पर लोगों ने रक्तदान के बाद अपने साथियों के साथ फोटो खींची।
विज्ञापन

अध्यक्ष विमल वार्ष्णेय ने बताया कि अमर उजाला फाउंडेशन, अलीगढ़ व सासनी के सभी रोटरी क्लबों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जो दोपहर तीन बजे तक चला। सचिव नितिन स्वरूप ने बताया कि हर साल रोटरी डे पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। चार्टर अध्यक्ष अखिल अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष रक्तदाताओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। मंडल मीडिया प्रभारी प्रहलाद अग्रवाल ने बताया कि शिविर में 85 यूनिट रक्तदान हुआ। सेल्फी प्वाइंट रक्तदाताओं में आकर्षण का केंद्र रहा। रक्तदानियों को उपहार दे कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। शिविर में क्लब के सदस्यों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर को सफल बनाने में जे एन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक की टीम मौजूद रही। इस मौके पर एजी संजय अग्रवाल, चंद्रेश अग्रवाल, मनीष मित्तल, राम बंसल, योगेश गोयल, आलोक झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्होंने किया रक्तदान
मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंघल, अतुल अग्रवाल, विमल वार्ष्णेय, जय रामदास नवलानी, अंशुल अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, अर्पण, तपेश पवार, हर्ष बंसल, अखिल अग्रवाल, मृदुल स्वरूप, योगेश गोयल, शैलेंद्र सचदेवा, संजय अग्रवाल, मुकेश कुमार, संजीव अग्रवाल, अमन गुप्ता, संजय कुमार, विपुल गुप्ता, मनीष चौधरी, नितिन स्वरूप, गौरव सिंह, विपुल लौहाडिया, लक्ष्य सारस्वत, शुभ चंद्रा, अभिषेक गुप्ता, साकेत वार्ष्णेय, सुनील कुमार, निशांत ठाकुर, रोहित खंडेलवाल, मनीष गुप्ता, अनिल ठाकुर, मोनिका राजानी, स्वपना अग्रवाल, राखी अग्रवाल, अर्चना वार्ष्णेय, मनीषा चौधरी, शैली बंसल, नीलम वर्मा, रागिनी सारस्वत, शीतल सिंह, मंजू सिंह, अंजना गुप्ता, मृदुल स्वरूप, खुश वार्ष्णेय, हिना रहमान, कृष्ण राजानी, रोनिल चटर्जी, अमन गुप्ता, संजय कुमार, सचिन शर्मा आदि ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed