फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पशुगणना का डाटा लखनऊ पहुंचा, वहीं से जारी होगा

पशुगणना का डाटा लखनऊ पहुंचा, वहीं से जारी होगा

Sun, 05 May 2019 01:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
पशुगणना का डाटा लखनऊ पहुंचा, वहीं से जारी होगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पशुपालन विभाग की ओर से कराई पालतू पशुओं की गणना पूरी हो गई है। पहली बार सीधे टेबलेट के माध्यम से गणना कराई गई है, जिसका पूरा डाटा इंटरनेट से सीधे लखनऊ भेजा गया है। अब लखनऊ से जनपदवार पालतू पशुओं का ब्यौरा जारी होगा।

अलीगढ़ के 6 लाख 31 हजार 456 परिवारों के पास मौजूद पालतू पशुओं को इस गणना में शामिल किया गया है। जिसमें गाय, बैल, भैंस, भैंसा, घोड़ा, गधा, खच्चर, ऊंट, मुर्गी, मुर्गा, बकरी, भेंड़, कुत्ते, तोता, कबूतर आदि पालतू पशु पक्षी शामिल हैं। दिसंबर से शुरू हुई गणना अप्रैल में पूरी हुई है।
विज्ञापन


इसमें 138 पशुगणना कर्ता और 24 पर्यवेक्षक शामिल हुए थे। इससे पूर्व की पशु गणना राजस्व विभाग ने की थी जिसमें कई महीने लग गए थे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. केके वार्ष्णेय ने बताया कि टेबलेट के माध्यम हो रही गणना का डाटा सीधे ऑनलाइन लखनऊ भेजा गया है, वहीं से समीक्षा होने के बाद गणना की पूरी रिपोर्ट जारी होगी। स्थानीय स्तर पर इसका ब्यौरा संकलित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed