{"_id":"5ca5179dbdec22141231fcb3","slug":"81554323357-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश नानऊ और सिकंदराराऊ में करेंगे जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश नानऊ और सिकंदराराऊ में करेंगे जनसभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गठबंधन प्रत्याशियों के लिए नानऊ और सिकंदराराऊ में दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। दोनों सभाएं एक ही दिन में कराई जाएंगी। इसके साथ ही वह एक बड़ी चुनावी सभा में बसपा सुप्रीमो मायावती, रालोद मुखिया चौ. अजीत सिंह के साथ मंच साझा करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव हाथरस संसदीय क्षेत्र के गठबंधन प्रत्याशी रामजी लाल सुमन के समर्थन में नानऊ और सिकंदराराऊ में प्रचार करने आएंगे। वह छर्रा विधानसभा क्षेत्र के कस्बे नानऊ और सिकंदराराऊ तहसील में दो अलग अलग जनसभाओं को संबोधित करेंगे। दोनों सभाएं एक ही दिन में होंगी।
इसके साथ ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एक बड़ी सभा में बसपा सुप्रीमो मायावती और रालोद मुख्यिा चौ. अजीत सिंह के साथ मंच साझा करेंगे। ये सभा नुमाइश मैदान में होना प्रस्तावित है, जिसकी तारीख 15 अप्रैल तय हो रही है। अब बसपा प्रदेश मुख्यालय से इस कार्यक्रम पर मुहर लगनी बाकी है। नुमाइश मैदान की सभा में अखिलेश-माया-अजीत अलीगढ़ के गठबंधन प्रत्याशी अजीत बालियान के लिए भी जनसमर्थन मांगेंगे।
ओमवीर नहीं थे रालोद के पद पर : राम बहादुर
राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने कहा है कि ओमवीर सिंह कभी भी रालोद में किसी पद पर नहीं रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की है, ये उनका अपना फैसला है लेकिन उनका ये कहना कि वो रालोद छोड़ कर आए हैं ये गलत है। वह गलत प्रचार कर रहे हैं।