{"_id":"5c969354bdec2213e43a4e7b","slug":"81553371988-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान शुरू होने से पहले 50 मॉकपोल होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान शुरू होने से पहले 50 मॉकपोल होंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में मास्टर ट्रेनरों की परीक्षा लेते हुए जरूरी निर्देश दिये। कहा कि प्रशिक्षण में सभी पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी को यह समझा दिया जाए कि मोक पोल से पहले सीयू (कंट्रोल यूनिट), बीयू (बैलेट यूनिट) तथा वीवीपैट का कनेक्शन न करें। साथ ही मतदान शुरू होने से एक घंटे पूर्व 50 मॉकपोल आवश्यक रूप से कराए जाएं। मॉकपोल की पर्ची एवं वीवीपैट से निकलने वाली सात अन्य पर्ची सहित कुल 57 पर्चियों पर अपने हस्ताक्षर कर सुरक्षित रखें।
उन्होंनेे कहा कि पीठासीन अधिकारियों को ट्रेनिंग देते समय प्रत्येक बिंदू को अच्छी तरह समझा दिया जाए तथा उन्हें पीठासीन डायरी, रजिस्टर 17 क एवं समस्त लिफ ाफ ों के बारे में अच्छी तरह समझा दिया जाए। ट्रेनिंग के पश्चात उनका एक टेस्ट लिया जाए। पोलिंग पार्टियां 17 अप्रैल को प्रात: ही अपने गंतव्य स्थान को रवाना होंगी। शाम 4 बजे तक अपने बूथ पर पहुंचने के बाद निरीक्षण करेंगे कि 200 मीटर के अंतर्गत किसी राजनीतिक पार्टी ने अपना कार्यालय या बूथ तो नहीं बनाया है। यदि किसी पार्टी का बूथ बनाया हो तो तुरंत हटवा दें। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टी किसी भी व्यक्ति का आतिथ्य स्वीकार न करें। प्रत्येक बूथ पर खाने एवं चाय नाश्ते की व्यवस्था होगी।
पोलिंग पार्टी मतदान से एक घंटे पूर्व मॉकपोल अवश्य कराएंगे। मॉकपोल के समय विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के एजेंटों को भी मॉकपोल दिखाएंगे। इसके बाद पीठासीन अधिकारी द्वारा मतदान प्रारंभ कराने की घोषणा करने के बाद समय से मतदान कराया जाएगा। मतदान अधिकारी प्रथम मतदाता की पहचान करेंगे तथा चुनाव आयोग द्वारा बताये गये 12 पहचान पत्रों में से किसी एक को अपनी पहचान के लिये प्रस्तुत करेंगे। मतदान अधिकारी द्वितीय रजिस्टर 17 ए पर मतदाता के हस्ताक्षर एवं अंगूठा लगवायेंगे तथा अमिट स्याही मतदाता के अंगुली पर लगायेंगे। दिव्यांग व्यक्तियों के लिये पीठासीन अधिकारी उनके सहायक के रूप में एक व्यक्ति की अनुमति प्रदान करेंगे जो उस बूथ का मतदाता हो। मतदान केंद्र के अंदर निर्वाचन अभिकर्ता या मतदाता की गोद के बच्चे के अतिरिक्त अन्य कोई प्रवेश नहीं करेगा।