फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सोने की बेबी डाल ने कोहिनूर पर बिखेरा जलवा

सोने की बेबी डाल ने कोहिनूर पर बिखेरा जलवा

Wed, 06 Feb 2019 01:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
सोने की  बेबी डाल ने कोहिनूर पर बिखेरा जलवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मैं बेबी डाल हूं सोने की, गाने से ख्याति बटोरने वालीं कनिका कपूर पिछली नुमाइश में भले ही न आ सकी हों लेकिन इस बार उन्होंने अपनी आवाज और अंदाज से सारी कमी पूरी कर दी। उनकी एक एक अदा और प्रस्तुति को सुनने वालों ने भरपूर प्यार दिया।

मंगलवार को नुमाइश के कोहिनूर मंच पर सोने की बेबी डाल यानि सिंगर कनिका कपूर ने जब एंट्री ली तो पंडाल मानो उनके लिए ही तैयार बैठा था। इससे पहले ठीक रात के ठीक नौ बजे कनिका कपूर ने काले रंग के परिधान में मंच पर एंट्री ली। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की पत्नी और वरिष्ठ कवियत्री डॉ. अंजान सिंह सेंगर ने दीप प्रज्वलित करके किया।
विज्ञापन


प्रस्तुति देने से पहले कनिका कपूर ने कहा कि वह लंदन में रहती थीं, लेकिन सपना बालीबुड में पहचान बनाने का था। हैलो अलीगढ़ करके उन्होंने अभिवादन किया। पूरा पंडाल झूम उठा। अपने ही अंदाज में जब उन्होंने गीत चिटिया कलाइंयां वे पेश किया तो सुनने वाले झूम उठे। इसके बाद उन्होंने जब गीत बेबी डाल मैं सोने की पेश किया तो भीड़ बेकाबू हो गई। लगता था कि सैलाब रुकेगा नहीं। इसके बाद तेरे पास आने को मेरे सहित अन्य गीत प्रस्तुत किए। एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति के साथ देर रात तक श्रोता कनिका कपूर की आवाज और अंदाज का लुत्फ लेते रहे। इस अवसर पर सांसद सतीश गौतम, जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह, मानव उपकार संस्था के अध्यक्ष विष्णु कुमार बंटी सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ के बीच आ गईं कनिका, सुरक्षा ने वापस भेजा
अलीगढ़। अपनी प्रस्तुति देने के दौरान कनिका कपूर मंच से उतर कर आडियंस के बीच आ गईं। उन्होंने आडियंस के साथ सवाल जवाब करना भी शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अलीगढ़ के विषय में उन्होंने बहुत सुन रखा है। यह उनके लिए खुशी की बात है कि वह यहां पर अपनी प्रस्तुति दे रही हैं। उन्होंने खास तौर से यहां पर सुनने के लिए आए लोगों के धैर्य की प्रशंसा की।


बारिश भी रही बेअसर, जमे रही भीड़
कनिका कपूर नाइट के दौरान ही बूंदा बांदी भी शुरू हो गई। लेकिन इस बूंदा बांदी का सुनने वालों के उत्साह पर कोई असर नहीं पड़ा। वह जब तक पीछे नहीं हटे, जब तक पंडाल में एंट्री नहीं ले ली।


डंडे से छात्र नेता का सिर फूटा

सांसद से मिलने जा रहे संजू बजाज के सिर पर डंडा मारा, मेडिकल में भर्ती
अलीगढ़। नुमाइश में सत्ताधारी पार्टी या उसके प्रति झुकाव रखने वाले संगठनों के लोगों का कुछ समय ही खराब चल रहा है। मंगलवार को कनिका कपूर नाइट के दौरान पंडाल में मौजूद सांसद से मिलने के लिए पहुंच रहे हिंदू जागरण मंच के छात्र नेता संजू बजाज के सिर में एसडीएम कोल ने डंडा मार दिया। इससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा। घायल छात्र नेता को आनन फानन मेडिकल कालेज ले जाया गया।

मेडिकल कालेज ले जाने से पहले छात्र नेता ने आरोप लगाया कि वह शिष्टाचार के नाते सांसद से मिलने जा रहे थे। लेकिन एसडीएम कोल सहित अन्य अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। परिचय देने के बाद भी वह अभद्रता करते रहे और अंतत: सिर पर डंडा मार दिया। इस दौरान सांसद सतीश गौतम ने भी बीच बचाव का प्रयास किया लेकिन तब तक घटनाक्रम घटित हो चुका था। छात्र नेता के सिर से खून निकलते देख पंडाल में हड़कंप मच गया। तब तक कनिका कपूर नाइट का भी समापन हो चुका था।


आनन फानन छात्र नेता संजू बजाज को मेडिकल कालेज ले जाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बूथ सम्मेलन के आने से कुछ घंटे पहले घटी यह घटना क्या प्रभाव रखेगी, इसका पता तो आने वाले कुछ घंटों में ही लग सकेगा। पूरे घटनाक्रम पर पंडाल में मौजूद जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि पंडाल में भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा था। व्यवस्था बनाने के लिए सभी प्रयास किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमेशा एक ही व्यक्ति को क्यों निशाना बनाया जाता है। यह बात भी विचार का बिंदू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed