फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बच्चों की डायबिटीज में वरदान है इंशूलिन पंप

बच्चों की डायबिटीज में वरदान है इंशूलिन पंप

Sat, 03 Nov 2018 02:17 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
बच्चों की डायबिटीज में वरदान है इंशूलिन पंप
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में डिपार्टमेंट ऑफ पीडियाट्रिक्स के द्वारा पीडियाट्रिक एंडोक्रिनोलोजी के क्षेत्र में आए ताजा अपडेटों के संबंध में एक वर्कशाप का आयोजन किया जा रहा है। कालेज सभागार में हुए इस आयोजन में बच्चों के भीतर पनपने वाली टाइप वन डायबिटीज के निदान के लिए ताजा अस्तित्व में आई इंशुलिन पंप थैरेपी के बारे में विस्तार से बताया गया।
उद्घाटन एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने किया। उन्होंने कहा कि इस इंशुलिन पंप थैरेपी की इजाद के बाद उम्मीद है कि टाइप वन डायबिटीज से ग्रस्त बच्चों को बेहतर से बेहतर उपचार मिलेगा। कार्यक्रम में डॉ. जमाल अहमद, डॉ. संगीता यादव, डॉ. विजय जायसवाल, डॉ. गनेश एस जेवालीकर, डॉ. अंजू सेठ, डॉ. अनुराग वाजपेयी, डॉ. हामिद अशरफ, डॉ. संजीव कुमार ने भी इसी विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


कार्यशाला के संयोजक डॉ. विकास मल्होत्रा ने बताया कि मौजूदा समय में बच्चों के भीतर टाइप वन डायबिटीज के मामले बहुतायत में देखने को मिल रहे हैं, इंशुलिन पंप थैरेपी ऐसे बच्चों के लिए वरदान से कम नहीं। उन्होंने कहा कि वह 14 नवंबर को विश्व डायबिटीज दिवस के अवसर पर किलकारी हॉस्पिटल पर रीजनल इंशुलिन पंप थैरेपी सेंटर की शुरुआत की जाएगी। टाइप वन डायबिटीज से ग्रस्त बच्चों के माता पिता को नि:शुल्क परामर्श और प्रशिक्षण दिया जाएगा। फ्री पंप थैरेपी भी की जाएगी। कार्यक्रम की आयोजन सचिव डॉ. आयशा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed