फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   छात्रों के लिए ई-लर्निंग पोर्टल तैयार करेगा एएमयू

छात्रों के लिए ई-लर्निंग पोर्टल तैयार करेगा एएमयू

Fri, 28 Sep 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
छात्रों के लिए ई-लर्निंग पोर्टल तैयार करेगा एएमयू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ लाइब्रेरी एसोसिएशन (आईएफएलए) ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की ई-लर्निंग परियोजना को अंतरराष्ट्रीय स्तर की अभिनव परियोजना के रूप में चयनित किया है। इस परियोजना को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का आर्थिक सहयोग प्राप्त है, जिसका उद्देश्य छात्रों के लिये ई-लर्निंग पोर्टल तैयार करना है।

पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के वरिष्ठ अध्यापक प्रो. नौशाद अली पीएम ने मलेशिया (क्वालालाम्पुर) में आयोजित 84 वीं आईएफएलए वर्ल्ड लाइब्रेरी एंड इनफोरमेशन कांग्रेस में अपनी परियोजना तथा कार्यों का परिचय कराया।
विज्ञापन


इस अवसर पर 110 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले तीन हजार से अधिक प्रतिनिधि मौजूद थे। प्रो. नौशाद अली पीएम की प्रस्तुति को अंतरराष्ट्रीय स्तर की अभिनव परियोजना के वर्ग में परखा गया तथा उसकी सराहना की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने एएमयू के साथ शैक्षणिक तथा आपसी सहयोग की इच्छा प्रकट की। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व प्रो. नौशाद अली ने विभिन्न फंडिंग एजेंसियों के आर्थिक सहयोग से 6 शोध परियोजनाऐं पूर्ण की हैं।

वह पुस्तकालयों में नॉलेज मैनेजमेंट के विषय पर यूजीसी की परियोजना के डिप्टी समन्वयक भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed