फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू: जिन्ना पर भेजे पत्र के जवाब का सांसद को है इंतजार

एएमयू: जिन्ना पर भेजे पत्र के जवाब का सांसद को है इंतजार

Thu, 10 May 2018 02:48 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
एएमयू: जिन्ना पर भेजे पत्र के जवाब का सांसद को है इंतजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पाकिस्तान के जनक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर के बारे में पत्र भेजे जाने के नौ दिन बाद भी सांसद सतीश गौतम को एएमयू की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। दूसरी ओर एएमयू का भी कहना है कि अभी सासंद के पत्र का जवाब नहीं भेजा गया है। सांसद के इसी पत्र के कारण जिन्ना प्रकरण सुर्खियों में है।

30 अप्रैल को सांसद ने एएमयू के कुलपति को पत्र लिखकर जिन्ना की तस्वीर लगाने का औचित्य पूछा था। सांसद का कहना है कि आखिर एएमयू की कौन सी मजबूरी है कि उसे जिन्ना की तस्वीर लगानी पड़ रही है। पूरी दुनिया जानती है कि जिन्ना भारत के बंटवारे के मुख्य सूत्रधार थे। मीडिया में जिन्ना की तस्वीर से संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद हंगामा मचा हुआ है।
विज्ञापन


दो मई को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता एएमयू में जिन्ना की तस्वीर का विरोध करने पहुंच गये। इनकी सुरक्षाकर्मियों से झड़प हो गयी। इसी बीच जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर लिखाने जा रहे एएमयू छात्रों पर लाठीचार्ज एवं आंसू गैस के गोले छोड़े गए। यह घटना उस समय घटी जब पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी एएमयू के गेस्ट हाउस नंबर तीन में मौजूद थे। उसी दिन से एएमयू छात्र हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी एवं लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कराने आदि की मांग को लेकर धरना पर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एएमयू पीआरओ आफिस के एमआईसी प्रो. शाफे किदवई का कहना है कि अभी सांसद के पत्र का जवाब नहीं गया है। सांसद सतीश गौतम का कहना है कि वह दो दिनों से अलीगढ़ से बाहर है। दो दिन में पत्र का जवाब आया या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है। सांसद के पीआरओ रह चुके संदीप चाणक्य का कहना है कि एएमयू के जवाब का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed