{"_id":"5af20f674f1c1b64098b8eec","slug":"81525813095-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक टिकट के लिए सांसद ने कराया बवाल: जफर आलम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक टिकट के लिए सांसद ने कराया बवाल: जफर आलम
Updated Wed, 09 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
सपा के पूर्व विधायक जफर आलम ने कहा कि केवल एक अदद लोकसभा टिकट हासिल करने के लिए भाजपा सांसद सतीश गौतम ने जिन्ना की तस्वीर पर बेवजह का विवाद खड़ा कर दिया है।
अगर वो वाकई में जिन्ना की तस्वीर को हटवाना चाहते थे तो संसद से इस संबंध में दिशानिर्देश लेकर पूरे देश में जिन्ना की तस्वीर को हटवा सकते थे, लेकिन इस पूरे प्रकरण में वो केवल सस्ती लोकप्रियता के लिए एएमयू को बदनाम करना चाहते हैं।
अगर ऐसा नहीं तो भाजपा बताए कि देश में जहां कहीं भी जिन्ना की तस्वीर है उस पर विवाद क्यों नहीं है..? मुंबई हाईकोर्ट में लगी उनकी तस्वीर और संसद में लगी तस्वीर पर भाजपा मौन क्यों है..? मुंबई के जिन्ना हाउस पर कोई भाजपाई क्यों नहीं बोल रहा है..? ये सब एएमयू को बदनाम करने की साजिश है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एएमयू छात्रों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लिए जाएं। इस प्रकरण में पुलिस के संरक्षण में एएमयू तक पहुंचने वालों पर कार्रवाई हो। पुलिस ने किस आधार पर उनको एएमयू के बाब-ए-सैयद तक पहुंचने दिया। उस वक्त पुलिस ने सख्ती क्यों नहीं दिखाई..? पुलिस की इस भूमिका भी जांच हो और सख्त कार्रवाई हो। अगर ऐसा नहीं हुआ तो भविष्य में भी इस तरह की स्थितियां बन सकती हैं।