फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मनभेद-मतभेद भुलाकर संगठित हो विप्र समाज: पीसी शर्मा

मनभेद-मतभेद भुलाकर संगठित हो विप्र समाज: पीसी शर्मा

Mon, 26 Mar 2018 02:32 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
मनभेद-मतभेद भुलाकर संगठित हो विप्र समाज: पीसी शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


परशुराम सेवा संस्थान के रामलीला मैदान में होली मिलन व प्रांतीय विप्र सम्मेलन में उपेंद्र भान पचौरी, इंजीनियर केसी शर्मा, डॉ. मधु मिश्रा, भीष्म शर्मा, प्रेम किशोर पटाखा को वर्ष 2017 के विप्र शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया।

सम्मेलन का शुभारंभ विजय पंडित, उच्चतम न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता गीतांजलि शर्मा, पीसी शर्मा, शिव कुमार, शिव नारायन शर्मा, राजेश गौतम, शिव कुमार शर्मा, योगेश कुमार शर्मा, नेकराम शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप जलाकर व माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन


संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पीसी शर्मा ने विप्र समाज को सभी मनभेद-मतभेद भुलाकर संगठित होकर समाज में आदर्श प्रस्तुत करने को कहा। सांसद सतीश गौतम, कोल विधायक अनिल पाराशर ने विप्र एकता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सादाबाद के विधायक रामवीर उपाध्याय ने विप्र एकता पर बल देते हुए कहा कि युवा मन लगाकर पढ़ें और सम्मानजनक पद हासिल करें। आगरा के विधायक योगेंद्र ने युवा पीढ़ी को समाज/राष्ट्र के प्रति आदर्श प्रस्तुत करने का आह्वान किया। पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय ने अलीगढ़ के ब्राह्मण समाज द्वारा किए गए सहयोग की सराहना की। इसके बाद फूलों की होली खेली गई।


यहां समाज के प्रतिभाशाली छात्रों को भी सम्मानित किया गया। सभा को डॉ. मधु मिश्रा, शिव नारायन शर्मा, पीपी शर्मा, राकेश पाठक, सुशील उपाध्याय, जुगनू पंडित, राजेश गौतम, इंजीनियर रत्नाकर पांडेय, वीपी पांडेय, संजय शर्मा (राजा भैया), अश्वनी शर्मा, गौरव शर्मा, यतिन दीक्षित, मनोज शर्मा, विजय पंडित व शिव कुमार गौड़, डॉ. अभय पचौरी, संजीव पाराशर, केलदीप लवानिया, विवेक सारस्वत, राजकुमार पचौरी, हनी दीक्षित, अरविंद सारस्वत, आशा शर्मा, दया शर्मा, उपासना शर्मा, चेतन पांडेय, सतीश शर्मा, गौरव शर्मा, राहुल शर्मा, गौरी शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed