फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   भाजपा नेता की दुकान जलकर राख

भाजपा नेता की दुकान जलकर राख

Mon, 26 Mar 2018 02:32 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता की दुकान जलकर राख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर में गांधीपार्क क्षेत्र के नौरंगाबाद शास्त्री नगर में रविवार को तड़के पहर हुए भीषण अगिभनकांड में किराना स्टोर और उसका गोदाम जलकर राख हो गया। आग शार्ट सर्किट से लगी और जब लोगों ने धुआं निकलते देखा तो खबर पुलिस व किराना स्टोर मालिक को दी। सूचना पर एक-एक कर आधा दर्जन दमकल वाहन पहुंच गए।

करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। यह किराना स्टोर एक भाजपा नेता का है, इसलिए खबर पर छर्रा विधायक व अन्य भाजपाई भी पहुंच गए। किराना स्टोर मालिक व परिजनों को तसल्ली देने में लोग लगे रहे। इस आग में 20 से 25 लाख कीमत के सामान के नुकसान की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


ज्वालापुरी निवासी भाजपा नेता वेद प्रकाश शर्मा की जीटी रोड पर गांधीपार्क क्षेत्र में नौरंगाबाद से सटे शास्त्री नगर में मार्केट है, जिसमें उनके बेटे रॉबी की राहुल ट्रेडर्स व श्री राम ट्रेडर्स के नाम से परचून व किराने का थोक व फुटकर का स्टोर है। दुकानों के पिछले हिस्से में उनका गोदाम है और ऊपर ताइक्वांडो क्लब और नीचे बेसमैंट में जिम चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार तड़के करीब 4:30 बजे उनकी पड़ोसियों ने देखा कि वेदप्रकाश की दुकान के गोदाम वाले हिस्से में आग लगी हुई है। तेज लपटों के साथ धुआं बाहर निकल रहा है। यह देख पड़ोसी के शोर पर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना तुरंत थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड व दुकान मालिक को दी गई। सूचना मिलने के करीब तीस मिनट बाद फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। मगर तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। इस पर तुरंत एक-एक कर 6 बड़ी दमकल गाड़ियों को बुलाया गया।

बड़ी आग लगने की खबर पर पीछे-पीछे अग्निशमन अधिकारी संजय जैसवाल भी आ गए। सुबह करीब 9 बजे तक फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे रहे, तब जाकर करीब पांच घंटे के प्रयास में आग ठंडी हुई। मगर अंदर धुआं उठना जारी था। बताया गया है कि दुकान में तेल, रिफाइंड, चीनी का काफी स्टाक होने से आग रुक-रुककर भीषण रूप धारण कर रही थी। इसी बीच छर्रा विधायक रावेंद्रपाल, भाजपा नेता इंजी.राजीव शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने डीएम को फोन कर अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताई। कहा भीषण आग लगने के बाद भी मजिस्ट्रेट स्तर का कोई अधिकारी मौके पर नहीं है। वहीं दूसरी तरफ भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग नियंत्रित होने के बाद दुकान मालिक वेद प्रकाश शर्मा ने लगभग 10 से 15 लाख के नुकसान का अनुमान बताया है।


दुकान की गहराई बनी परेशानी, आग शार्ट सर्किट से लगी
अगिभनशमन अधिकारी संजय जायसवाल ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से ही लगी है। चूंकि दुकान में ज्वलनशील पदार्थ भारी मात्रा में रखे थे और दुकान व गोदाम की गहराई भी काफी थी। इसलिए आग बुझाने में दिक्कत हुई और दुकान की दीवारों को नहीं तोड़ा जा सका, इसलिए आग बुझने में देरी हुई है। उन्होंने बताया कि आग लगने से शटर फैल गए, जिससे उन्हें खोलने में भी दिक्कत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed