फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   इगलास में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आज

इगलास में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आज

Wed, 21 Mar 2018 01:11 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
इगलास में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अमर उजाला समाचार पत्र समूह की ओर से इगलास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन होने जा रहा है। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर दो बजे तक चलेगा।

यहां पर इगलास के सीएचसी अधीक्षक डॉ. रोहित गोयल अपनी टीम के साथ मरीजों का परीक्षण करेंगे। आंखों का परीक्षण, आयरन की कमी, ब्लड प्रेशर और अन्य बीमारियों पर डाक्टर परामर्श देेंगे और दवाएं भी देंगे।
विज्ञापन


शिविर का शुभारंभ इगलास के चेयरमैन ओंकार प्रसाद शर्मा और एसडीएम इगलास ललित कुमार संयुक्त रूप से करेंगे। यहां महिलाओं को प्रसव पूर्व और गर्भधारण के दौरान स्वस्थ रहने के उपाय और जरूरी सुझाव दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को प्रसव के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां भी बताई जाएंगी। इस मौके पर मेडिहेल्प हास्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रेशमा आजम, डॉ. ऊषा वर्मन भी महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed