{"_id":"5a9da07a4f1c1b2d068b9e7f","slug":"81520279674-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले हफ्ते से नगर निगम का बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले हफ्ते से नगर निगम का बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जल्द ही नगर निगम शहर में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ने जा रहा है। इसके लिए नगर निगम अफसरों ने पूरी तैयारी कर ली है। इसकी शुरुआत अगले सप्ताह से हो सकती है।
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह जल्द से जल्द अपने अवैध कब्जे हटा लें। अभियान के दौरान नगर निगम द्वारा जो भी कब्जा हटाया जाएगा उसका भुगतान भी कब्जा करने वाले से लिया जाएगा। साथ ही उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी।
शहर की मुख्य सड़कों पर और बाजारों में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण के संबंध में नगर निगम के पास लगातार शिकायतें आ रही थीं। इसके अलावा शासन स्तर से भी अतिक्रमण को लेकर निर्देश आ रहे हैं।
विज्ञापन
इसी बात को ध्यान में रखते हुए अब नगर निगम ने अगले सप्ताह से व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत करने का फैसला लिया है।
इस संबंध में नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने अधीनस्थों के साथ बैठकर रणनीति पर विचार-विमर्श किया। साथ ही उन्होंने अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा है कि बेहतर होगा कि अवैध कब्जा करने वाले स्वयं ही कब्जा हटा लें। जब नगर निगम का अभियान चलेगा तो उस समय कोई भी रियायत नहीं दी जा सकेगी।